फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenager murdered in a dispute over Rs 5000... Three friends hit bricks on his head, slit his throat

Meerut: 5000 रुपये के विवाद में किशोर का एलानिया कत्ल... तीन दोस्तों ने सिर पर मारी ईंटें, छुरी से काटा गला

Tue, 28 Jan 2025 12:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 28 Jan 2025 12:08 AM IST
सार

खुशहालनगर निवासी नौमान के पड़ोसी सुहेल पर पांच हजार रुपये उधार थे। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। सुहेल ने नौमान को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार दोपहर नौमान का शव मिला। 

विज्ञापन
Meerut: Teenager murdered in a dispute over Rs 5000... Three friends hit bricks on his head, slit his throat
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर स्थित जर्जर सामुदायिक भवन में नौमान (17) की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को नौमान के दोस्त सुहेल उर्फ आऊ और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। आरोपियों ने पांच हजार रुपये के विवाद में नौमान के सिर पर ईंटों से वार कर और छुरी से गला रेत कर एलानिया हत्या की थी। जबकि तीसरे आरोपी अरबाज को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

खुशहालनगर हरी मस्जिद निवासी नौमान के पड़ोस में रहने वाले सुहेल पर काफी समय से पांच हजार रुपये उधार थे। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। सुहेल ने नौमान को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार दोपहर नौमान का शव खुशहाल नगर में खंडहर में पड़ा मिला। खून से सनी ईंट के टुकड़े मौके पर पड़े थे। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को मोर्चरी भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सुहेल और उसके साथी मोहम्मद आमिर व अरबाज पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सुहेल और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने अरबाज के साथ मिलकर नौमान की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इससे पहले तीनों ने नौमान के साथ मिलकर नशा भी किया था। पुलिस ने सुहेल के पास से छुरी भी बरामद कर ली। इसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नशे में रुपये के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद नौमान की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी सुहेल और मोहम्मद आमिर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी अरबाज को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed