फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenager escaped from the clutches of kidnapper and reached the police station, wife died shortly afte

Meerut: अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा किशोर, आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद पत्नी की मौत

Thu, 04 Jan 2024 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jan 2024 04:38 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाने पहुंचे किशोर ने गुहार लगाते हुए बताया कि वह अपहरण्कर्ताओं से जैसे तैसे छूटकर आया है। उससे जबरन कृषि कार्य कराया जा रहा था। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Teenager escaped from the clutches of kidnapper and reached the police station, wife died shortly afte
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ में अपहरणकर्ता के चंगुल से छूटकर किशोर परतापुर थाने पहुंचा। उसने अपहरणकर्ता पर जबरन खेती का कार्य कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर को परिजनों को हवाले कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परतापुर थाना गांव निवासी कायस्थ गांवड़ी निवासी शिवा(17) पुत्र अमित 27 दिसंबर को घर के लिए सामान लेने गया था। तभी से वह गायब चल रहा था। परिजनों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को शिवा भावनपुर थाने पहुंचा। पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी देते हुए गांव लालपुर निवासी यशवीर पुत्र देवशरण पर अपहरण करने के बाद जबरन खेती का काम कराने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शिवा को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर यशवीर की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed