फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teacher slaps Class 9 student at St. Patrick's School, service terminated after uproar

Meerut: सेंट पेट्रिक स्कूल में शिक्षक ने कक्षा नौ के छात्र को लगाए थप्पड़, सेवा समाप्त, ये कार्रवाई भी हुई

Sun, 19 Oct 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 19 Oct 2025 10:45 AM IST
सार

पीड़ित पिता ने शिक्षक मोहित शर्मा के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा परिजनों ने प्रधानाचार्य के ऑफिस पर हंगामा किया। छात्र को बेवजह पीटने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Meerut: Teacher slaps Class 9 student at St. Patrick's School, service terminated after uproar
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर बाईपास स्थित सेंट पेट्रिक स्कूल के एक शिक्षक ने नौवीं कक्षा के छात्र को पीट दिया। आरोप है कि छात्र के कान में चोट आई है। घटना की सूचना पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद थाने में शिकायत देकर शिक्षक मोहित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया। उधर, स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस मामले में आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 

पल्लवपुरम फेस-2 निवासी का कहना है कि उनका 14 वर्षीय बेटा सेंट पेट्रिक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है। पीड़ित पिता ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को स्कूल गया था। कक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ पुराने साथियों से मिलने के लिए उनकी क्लास में गया था। दूसरी कक्षा में जाने के दौरान गणित के शिक्षक मोहित शर्मा ने उन्हें रोक लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अन्य शिक्षकों ने छात्र को बचाया और उसे अपनी क्लास में जाने को कहा। छुट्टी के बाद छात्र घर गया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य रोनिश मैथ्यू के कार्यालय पर हंगामा किया। प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया कि वह शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। इसके बाद परिजन ने परतापुर थाने में केस दर्ज कराया। 
 
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

क्या कहता है स्कूल प्रशासन
स्कूल प्रतिनिधि वैभव चौधरी ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट के आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है। स्कूल की ओर से आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed