फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: teacher got appointment which was stuck for a year after she Requested to CM

मेरठ: सीएम से लगाई गुहार तो मिली सालभर से अटकी नियुक्ति, कॉलेज की प्रधानाचार्य, प्रबंधक और लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Mar 2022 06:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Mar 2022 06:11 PM IST
सार

सीएम कार्यालय में फोन करने पर शिक्षिका को न सिर्फ करीब एक साल से अटकी नियुक्ति मिल गई, बल्कि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और लिपिक पर अवैध वसूली करने का एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन
Meerut:  teacher got appointment which was stuck for a year after she Requested to CM
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी बोल रही हूं। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि कृपया समस्या का समाधान करें। मुझे कार्यभार ग्रहण कराने का कष्ट करें।’ मुख्यमंत्री कार्यालय में शिक्षिका का फोन कर इतना कहना था कि तुरंत संज्ञान लिया और मेरठ के अधिकारियों को तत्काल शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। लखनऊ से यह निर्देश मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। शिक्षिका को न सिर्फ करीब एक साल से अटकी नियुक्ति मिल गई, बल्कि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और लिपिक पर अवैध वसूली करने का एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन


मामला लालकुर्ती स्थित भागीरथी इंटर कॉलेज का है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह के मुताबिक, संगीता सोलंकी हिंदी प्रवक्ता हैं और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग प्रयागराज ने उनको भागीरथी इंटर कॉलेज आवंटित किया था। कॉलेज प्रशासन संगीता की नियुक्ति करने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


आरोप है कि नियुक्ति के एवज में कॉलेज प्रबंधन डेढ़ लाख रुपये की डिमांड कर रहा था, जिसको लेकर संगीता को बार-बार नियुक्ति की तारीख बढ़ाने की बात कहकर टरका दिया जाता था। रविवार को संगीता ने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन करके अपनी पीड़ा बताई और कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी

इस मामले की मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने उन्हें आईजी मेरठ रेंज के पास भेजा और आईजी ने एसएसपी के पास। मंगलवार को संगीता एसएसपी के पास पहुंचीं और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसएसपी ने कॉलेज प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करा दिया। 

इंटर कॉलेज प्रबंधन में मची खलबली 
रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में खलबली मच गई और उन्होंनेे संगीता को कॉल करके बुलाया और तुरंत नियुक्ति कराई। संगीता ने नियुक्ति मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें नियुक्ति मिल गई है, अब उन्हें कुछ नहीं कहना। वह खुश हैं। 

नियुक्ति देने के लिए मांगा था तीन माह का वेतन
आरोप है कि नियुक्ति करने के एवज में संगीता सोलंकी से पैसे या फिर तीन महीने का वेतन देने की बात कॉलेज प्रबंधन ने कही। यह आरोप भी संगीता ने शिकायत पत्र में लिखा है, जिस पर पुलिस का कहना है कि यह भ्रष्टाचार का मामला बनता है और मुकदमे में इसकी धारा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल आरोपियों पर अवैध वसूली मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कौन है संगीता सोलंकी 
बुलंदशहर की रहने वाली संगीता सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पद हिंदी 2021 की लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा पास की थी। परीक्षा के बाद आयोग ने संगीता सोलंकी को मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज आवंटित कर दिया था। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उसे इंटर कॉलेज प्रबंधन द्वारा कार्यभार नहीं सौंपा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed