फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut T20 League: Trials to be held on February 28 and March 1

मेरठ टी-20 लीग : 28 फरवरी और 1 मार्च को होंगे ट्रायल

Mon, 23 Feb 2026 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut T20 League: Trials to be held on February 28 and March 1
आईआईएमटी क्रिकेट मैदान टी 20 लीग को तैयार
आईआईएमटी मैदान में होंगे ट्रायल, 27 को लाॅन्य होगी जर्सी, सात मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के लिए ट्रायल्स की तिथियां जारी कर दी गई हैं। ट्रायल्स 28 फरवरी और एक मार्च को होंगे। ट्रायल प्रक्रिया आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी पर ही होगी। इसके बाद टीम का चयन शुरू होगा। ट्रायल के बाद सात मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शहर में आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग (सीजन-1) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर तेज गेंदबाज भारतीय टीम के पूर्व सदस्य रहे भुवनेश्वर कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। अब लीग को लेकर ट्रायल की तिथियां भी आयोजन समिति की ओर से जारी कर दी गई हैं। टूर्नामेंट में कुल 8 टीम प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें प्रत्येक टीम में 20-20 खिलाड़ी होंगे। इसमें खिलाड़ियों की नीलामी भी सात मार्च को होगी। 27 फरवरी को ट्रॉफी और जर्सी लाँन्च की जाएगी। एक मैच दोपहर 2 बजे और एक मैच शाम 6 बजे से होगा। ट्रायल प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले दिन 300 खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। बचे खिलाड़ियों का ट्रायल एक मार्च को होगा।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन होगा आवश्यक
ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन में होना आवश्यक है। खिलाड़ियों को उनके ट्रायल की तिथि और बैच की जानकारी एमडीसीए द्वारा आधिकारिक मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी। ट्रायल के दौरान आधिकारिक चयनकर्ता और सभी आठ टीमों के कोच भी रहेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed