फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Supreme Court Justice Rohinton Fali Nariman has seen the historic Church of Sardhana

सुप्रीम कोर्ट के जज ने किया ऐतिहासिक चर्च का दीदार, सुंदरता देख की प्रशंसा

Sun, 10 Mar 2019 05:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Supreme Court Justice Rohinton Fali Nariman has seen the historic Church of Sardhana
सरधना के ऐतिहासिक चर्च का भ्रमण करने आए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति, अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन मेरठ में सरधना के ऐतिहासिक चर्च का दीदार करने पहुंचे। उन्होंने चर्च की भव्यता को कैमरे में कैद किया। ऐतिहासिक चर्च के इतिहास की जानकारी लेते हुए सुंदरता को देखकर उन्होंने प्रशंसा की। इस दौरान चर्च प्रबंधन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश को सम्मान प्रतीक, चर्च का फोटो और पुस्तक भेंट किया गया।

विज्ञापन

 
न्यायमूर्ति रोहिंगटन शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सरधना के ऐतिहासिक चर्च पहुंचे। न्यायिक मजिस्ट्रेट सरधना मोहम्मद जुलकरनैन आलम, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना हरिमोहन सिंह ने उन्हें रिसीव किया। ऐतिहासिक चर्च की भव्यता, बेजोड़ नक्काशी और सुंदरता को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होंने आस्था के विशेष ऐतिहासिक चर्च की सुंदरता की तारीफ करते हुए इन धरोहर की यादों को कैमरे में कैद किया। चर्च के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान चर्च प्रबंधक फादर पाकीय नाथन ने चर्च प्रबंधन की तरफ से उन्हें सम्मान प्रतीक चर्च की एक फोटो व पुस्तक भेंट की।

विज्ञापन

इसके अलावा जस्टिस आरएफ नरीमन ने शाहपीर गेट स्थित शाहपीर के मकबरे का भ्रमण किया। जस्टिस आर एफ नरीमन अपने परिवार के साथ मेरठ पहुंचे थे। 

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस आर एफ नरीमन शनिवार को यूपी के मेरठ अपने परिवार सहित पहुंचे। यहां उन्हें शाहपीर के मकबरे का भ्रमण कर इस मशहूर स्थान का इतिहास जाना। इस मौके पर सीओ कोतवाली, एसपी सदर, व एसएचओ कोतवाली समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यहां जस्टिस नरीमन की पत्नी ने चादर चढ़ाई और मकबरे के बारे जाना।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed