फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sunil of Kithore slit his wife's throat in Hapur

Meerut: किठौर के सुनील ने हापुड़ में रेत दिया पत्नी का गला, किसी और से संबंधों के शक में की वारदात, हालत गंभीर

Tue, 05 May 2026 10:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 05 May 2026 10:00 PM IST
सार

हापुड़ की नीलम की शादी मेरठ के किठौर निवासी सुनील के साथ हुई थी। फिलहाल दोनों हापुड़ में किराए के मकान रह रहे थे। सुनील को शक था कि नीलम का किसी और से संबंध है। इसी के चलते उसने नीलम के गले पर चाकू चला दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Sunil of Kithore slit his wife's throat in Hapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला महताबगढ़ी में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी का गला रेत दिया। गंभीर हालत में परिजनों व मोहल्लेवासियों ने महिला को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी नीलम (35) की शादी 13 वर्ष पहले जिला मेरठ के कस्बा किठौर निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद नीलम ने तीन पुत्र अनिकेत, गगन व शिवा को जन्म दिया। पति सुनील ज्वेलरी बॉक्स बनाने का कार्य करता था। कुछ महीनों से वह कोई काम नहीं कर रहा था। नीलम घर में साफ-सफाई का कार्य भी करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले करीब साढ़े चार साल से नीलम अपने माता-पिता के साथ मोहल्ला फूलगढ़ी में ही रह रही थीं। सुनील शराब पीकर अक्सर उनसे झगड़ा करता रहता था। इससे परेशान होकर नीलम, सुनील व बच्चों के साथ करीब छह माह से हापुड़ के मोहल्ला महताबगढ़ी में किराए के मकान में रहने लगी। 
 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सुनील को नीलम पर अन्य किसी व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नीलम घर के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान दोनों में इसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सुनील ने रसोई में रखे धारदार चाकू से नीलम का गला रेत दिया। नीलम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया।
 

पड़ोसियों ने घायल नीलम को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद नीलम के पिता रामभूल, मां रामभूली और बहन पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला का उपचार जारी है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed