फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sunil of Hastinapur, who was serving sentence in district jail, died, was sick

Meerut: जिला कारागार में सजा काट रहे हस्तिनापुर के सुनील की मौत, सामने आई माैत की ये वजह

Mon, 06 Jan 2025 08:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 06 Jan 2025 08:03 PM IST
सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी सुनील की मेरठ कारागार में रविवार की सुबह मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Sunil of Hastinapur, who was serving sentence in district jail, died, was sick
- फोटो : Freepik

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी सुनील की मेरठ कारागार में रविवार की सुबह मौत हो गई। सुनील पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था तथा कारागार चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा था।           

विज्ञापन


सुनील पुत्र अतर सिंह सैफपुर गांव हस्तिनापुर का रहने वाला था। जिसकी उम्र  58 वर्ष थी। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव निवासी सुनील पुत्र अतर सिंह की जिला कारागार में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है।

विज्ञापन

सुनील पर थाना हस्तिनापुर में लूट, डकैती व हत्या समेत लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे थे। इसके साथ ही दिल्ली में क्षेत्र के भी कई मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल सुनील बहसूमा थाना के किसी मुकदमे में जिला कारागार में बंद था।

जिला कारागार मेरठ में वह कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय कारागार दिल्ली से स्थानांतरित होकर यहां आया था। पुलिस द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में रविवार की सुबह प्रार्थना हुई और उसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई। जिसे तुरंत मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया।

कैदी की उसकी मौत की सूचना जेल प्रशासन को दी गई। थाना पुलिस के माध्यम से यह सूचना उसके परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजन जिला कारागार मेरठ पहुंचे जहां से पुलिस कार्रवाई होने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

कैंसर से जूझ रहा था सुनील
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुनील 302, 307 का मुजरिम था। सितंबर 2023 में उसे दिल्ली सेंट्रल जेल से मेरठ जेल में शिफ्ट किया गया था। नवंबर 2024 से बंदी की हालत खराब चल रही थी। वो कैंसर पीड़ित था। यहां जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

दिसंबर 2024 में भी उसे को 20 दिन मेडिकल अस्पताल में भर्ती रखा गया जहा उसका इलाज चला। सुनिल एम्स दिल्ली में भी भर्ती रहा जहां इलाज चलता रहा। लेकिन लगातार उसकी हालत खराब हो रही थी। अब मेरठ मेडिकल में रविवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed