{"_id":"62778c1756566551852f0ee6","slug":"meerut-students-made-rockets-at-a-cost-of-only-rs-10-with-wedding-cards-empty-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: शादी के कार्ड, खाली बोतल और गुबारे से छात्रों ने मात्र 10 रुपये की लागत से बनाया रॉकेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: शादी के कार्ड, खाली बोतल और गुबारे से छात्रों ने मात्र 10 रुपये की लागत से बनाया रॉकेट
Sun, 08 May 2022 02:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 May 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
रॉकेट
- फोटो : amar ujala
मेरठ के एनएएस इंटर कॉलेज के विज्ञान अध्यापक दीपक शर्मा के निर्देशन में छात्रों ने मात्र 10 रुपये की लागत से रॉकेट तैयार किया। छात्र सचिन कुमार और राहुल ने रॉकेट बनाने के साथ दूसरे छात्रों को भी सिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने शादी के घर में रखे कार्डों और उसकी नोक और उसके पंख बनाए। पंख बनाने के लिए 9 गुबार, 9 सेमी के तीन वर्ग काट लिए जो रॉकेट के पंख बनाने के काम आते हैं। फिर 11 सेमी त्रिज्या का एक वर्गाकार कार्ड काट लिया फिर केंद्र से एक कट लगाकर उसे शंकु के आकार की नोक बनाते हैं। इसे रॉकेट के आगे लगाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण हादसे की तस्वीरें: पटाखा फैक्टरी में धमाका होते ही दहल गया इलाका, चंद मिनटों में मौत की नींद सो गई पांच जिंदगी
विज्ञापन
दीपक शर्मा ने बताया यहीं वह जगह होती हैं जहां पर अंतरिक्ष यात्रियों को अन्तरिक्ष में भेजते समय रखा जाता हैं। रॉकेट बनाना नौचंदी मेले में भी सिखाया जाएगा और प्रतिदिन 8.30 पर उड़ाया जायेगा।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने रॉकेट लांचर से लांच किया। इस अवसर पर बिजेंद्र कुमार, अजीत चौधरी और दीपक शर्मा सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। संवाद