फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Strikers won the inaugural match by defeating GB Club

Meerut News: जीबी क्लब को हरा मेरठ स्ट्राइकर्स ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 14 Dec 2025 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut Strikers won the inaugural match by defeating GB Club
गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में रविवार से हुई टूर्नामेंट की शुरूआत
विज्ञापन

राहुल चौधरी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में रविवार को गट्स एंड ग्लोरी कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीबी क्लब और मेरठ स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इसमें मेरठ स्ट्राकर की टीम विजयी रही। मेरठ स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मेरठ स्ट्राइकर्स की ओर से राहुल चौधरी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 44 गेंद में 102 रन बनाए। जीबी क्लब की ओर से गेंदबाजी में एकाग्र त्यागी और सिद्धार्थ त्यागी ने 2-2 विकेट मिलए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी क्लब की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी कर मैच को रोमाचंक बनाया।टीम 20 ओवरों में 5 विकेट पर 212 रन बनाए। आर्चित ठाकुर ने 48 गेंदों में 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मेरठ स्ट्राइकर्स की ओर से अभिषेक राय ने 2 विकेट लेकर जीत की राह आसान की। राहुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी टीमों को बधाई दी। टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम 5 लीग मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य कॉर्पोरेट खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed