{"_id":"677be62801f4353ddb0559c5","slug":"meerut-stolen-goods-from-the-house-of-lok-sabha-speaker-om-birla-s-relative-sold-in-meerut-saraf-in-custody-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार के घर हुई चोरी का माल मेरठ में बेचा, सराफ हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार के घर हुई चोरी का माल मेरठ में बेचा, सराफ हिरासत में
Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
सार
मथुरा में ओम बिरला के रिश्तेदार साड़ी व्यवसायी सुशील दीवान के घर लाखों की चोरी हुई थी। बदमाशों ने चोरी किए जेवरात रणजीत जैन की दुकान पर बेचने की बात कही थी।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार साड़ी व्यवसायी सुशील दीवान के घर हुई लाखों की चोरी का सामान बदमाशों ने मेरठ में बेचा है। मथुरा पुलिस ने रविवार रात कैंट स्थित ऋषभ एकेडमी के पूर्व प्रबंधक एवं सराफा व्यापारी रणजीत जैन को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों ने चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात रणजीत जैन की दुकान पर बेचने की बात कही।
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन रोड स्थित शिवासा स्टेट निवासी साड़ी व्यवसायी सुशील दीवान के मकान में 31 दिसंबर 2024 की रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। व्यवसायी के यहां से सोने चांदी के आभूषण और 1.50 लाख रुपये चोरी किए गए थे। पुलिस के मुताबिक सुशील दीवान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार हैं। मथुरा पुलिस ने कॉल डिटेल के माध्यम से मथुरा में एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उक्त युवक ने बदमाशों के द्वारा चोरी किए गए जेवरात मेरठ में सराफ व्यापारी रणजीत जैन की दुकान पर बेचना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर मथुरा पुलिस रविवार रात मेरठ पहुंची। सदर थाने में आमद दर्ज कराई। इसके बाद सराफ के सदर रंजीत पुरी स्थित मकान पर दबिश दी। एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सराफ रणजीत जैन को मथुरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार को टीम ने चोरी माल बरामद करा लिया और रणजीत जैन को मथुरा ले गई।