Meerut: अतीक के बेटे व शूटरों की तलाश में STF की पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ दबिश, 300 मोबाइल नंबर खंगाले
प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक के परिवार की घेराबंदी में यूपी पुलिस लगी है। नामजद असद पर 2.50 लाख का इनाम है। वहीं उसकी तलाश में पुलिस मेरठ में भी ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बता दें कि अतीक की मेरठ में रिश्तेदारी है ऐसे में असद यहां छुप सकता है।
विस्तार
अतीक अहमद के शूटरों और बेटों की तलाश में मेरठ सहित वेस्ट यूपी में एसटीएफ ने ताबड़तोड़ दबिश दी। मेरठ और नोएडा टीम को पूरा इलाका दिया गया है और बाकी तमाम ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। इस समय सिर्फ अतीक के शूटरों की तलाश की जा रही है। 300 से ज्यादा मोबाइल नंबर और उनकी बी-पार्टी की जांच पड़ताल की जा रही है।
राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में माफिया अतीक के नामजद बेटे असद पर 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित हो गया है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में मेरठ में कई जगह दबिश दी। अतीक की बहन की ससुराल भवानीनगर में है, जहां पर अक्सर माफिया और उसके बेटे आकर रुकते थे। उनके रिश्तेदारों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है कि असद कहां छुपा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम
प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक के परिवार की घेराबंदी में यूपी पुलिस लगी है। पुलिस का दावा कि उमेश पाल की हत्या में अतीक का बेटा असद शामिल था। नामजद असद पर 2.50 लाख का इनाम होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।
प्रयागराज में हुए राजू हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद माफिया अतीक और उसके परिवार सहित शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। आरोपियों पर यूपी पुलिस से पूरा शिकंजा कस रही है। अतीक की पत्नी पर 25 हजार के इनाम के बाद बेटे असद और चार शूटरों पर प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद ने 5-5 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है और उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही।
पुलिस अधिकारियों के पास इनपुट है कि वारदात के बाद अति का बेटा असद और गुड्डू मुस्लिम वेस्ट यूपी की ओर फरार हुए थे। क्योंकि इससे पहले भी अतीक का नामजद बेटा उमर ने भी मेरठ में फरारी काटी थी। मेरठ के भवानी नगर में अतीक का बहनोई डॉक्टर अखलाक रहते हैं। पुलिस ने कई बार डॉक्टर अखलाक से भी इस संबंध में पूछताछ की कि कहीं वारदात करने के बाद अतीक का बेटा असद और शूटर यहां तो नहीं आए।