Meerut: एसटीएफ ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सरगना सुमित हेवा
मेरठ में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के सरगना सुमित हेवा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। सुमित ने बताया कि वह 2018 में रेलवे ग्रुप डी की भर्ती और 2022 लेखपाल भर्ती में अपने गैंग के सदस्यों से परीक्षा दिला चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार अभी तक की पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि वह 2018 में रेलवे ग्रुप डी की भर्ती में भी अपने गैंग के सदस्यों को बैठाकर परीक्षा दिला चुका है। हालांकि बायोमेट्रिक मशीन में उसके आदमी पकड़े गए थे।
यह भी पढ़ें: UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना
सुमित ने बताया कि जुलाई 2022 में यूपी में लेखपाल की परीक्षा में अभ्यर्थी की परीक्षा दिलवाई है। उसके गैंग के पांच सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में एसटीएफ लगी हुई है।
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि पुलिस सुमित के साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।