फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Stamp on transfer of 1200 acres of land to corporation, now waiting for Cantonment Board

Meerut: 1200 एकड़ भूमि निगम में हस्तांतरित करने पर मुहर, अब बस कैंट बोर्ड की हां का इंतजार

Fri, 17 Jan 2025 11:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 17 Jan 2025 11:43 AM IST
सार

कैंट बोर्ड के सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त, एडीएम और एसडीएम ने मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Stamp on transfer of 1200 acres of land to corporation, now waiting for Cantonment Board
मेरठ कैंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट का सिविल एरिया नगर निगम में हस्तांतरित करने का मामला रक्षा मंत्रालय तक गूंजा हुआ है। कैंटोनमेंट बोर्ड सिर्फ नगर निगम को 436 एकड़ भूमि देना चाहता है, जिस पर नगर निगम सहमत नहीं है। निगम अधिकारियों ने मुआयना किया और कैंट की 1200 एकड़ भूमि निगम में हस्तांतरित करने का प्रस्ताव बनाया है। जिसमें कैंट इलाके में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। नगर निगम के प्रस्ताव पर समिति के अधिकांश सदस्यों ने मुहर लगा दी है। अब सिर्फ कैंटोनमेंट बोर्ड का इंतजार है।

विज्ञापन

कैंट बोर्ड आबूलेन, बॉम्बे बाजार, सदर बाजार समेत 436 एकड़ भूमि नगर निगम को हस्तांतरित करने के लिए तैयार हो गया था। सफाई, पानी की व्यवस्था, सड़क निर्माण और गृहकर सहित कई मामले में निगम को परेशानी हो सकती है। जिसको देखते निगम ने कैंटोनमेंट बोर्ड का प्रस्ताव मानने से इनकार कर दिया था। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम अधिकारियों ने कैंट की सरकारी बिल्डिंग के अधिकार, प्राइवेट, सिविल एरिया, व्यवसायिक क्षेत्र को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव रखा था। यह मामला रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी दोनों पक्षों को सुना था। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें अध्यक्ष डीएम दीपक मीणा, उपाध्यक्ष नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एडीएम प्रशासन, एसडीएम और कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ सहित सात अधिकारी शामिल हैं। नगर निगम ने कैंट के सिविल क्षेत्र का मुआयना किया और आमजन को मूलभूल सुविधा मुहैया कराने बताकर 1200 एकड़ भूमि को निगम में हस्तांतरित कराने का प्रस्ताव बना लिया। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त, एडीएम और एसडीएम ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बताया गया कि कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ की मुहर का इंतजार है। जिसके बाद कमेटी के अध्यक्ष डीएम ही रक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट भेज देंगे। कैंट का सिविल एरिया नगर निगम में हस्तांतरित हो जाएगा।
 
विज्ञापन

वार्ड बढ़ेंगे और विकास भी होगा
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि कैंट का सिविल एरिया निगम में हस्तांतरित होने के बाद वार्डों की संख्या भी बढ़ेंगी। क्योंकि अभी तक महानगर में सिर्फ 90 वार्ड हैं, कैंट का एरिया आने पर वार्डों की संख्या 100 से अधिक पहुंच जाएगी। सरकारी, प्राइवेट बिल्डिंग, बाजार, बंगले व व्यवसायिक के साथ सिविल एरिया सहित कई जगह निगम को मिलेगी, तभी विकास ठीक से हो पाएगा। इसके लिए कैटेगिरी भी बनाई जा रही है। कैंटोनमेंट बोर्ड की सहमति के बाद नगर निगम अपना कार्य शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed