फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sports News: Annu Rani won gold in javelin throw by covering a distance of 60.61 meters

Meerut Sports News: अन्नू रानी ने 60.61 मीटर दूर भाला फेंककर जीता गोल्ड, खेल की खबरों पर डालें एक नजर

Sun, 24 Aug 2025 02:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 24 Aug 2025 02:45 PM IST
सार

चेन्नई में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे दूर भाला फेंका। अन्नू रानी तीन प्रतियोगिताओं में लगातार तीन गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
Meerut Sports News: Annu Rani won gold in javelin throw by covering a distance of 60.61 meters
अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

64वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 24 अगस्त तक चेन्नई में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ के बहादुरपुर गांव की रहने वाली गोल्डर्न गर्ल अन्नू रानी ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 60.61 मीटर दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


अन्नू रानी ने अपने पहले प्रयास में 61.05 मीटर भाला फेंका, दूसरे प्रयास में 57.22 मीटर, तीसरे प्रयास में 60.60 मीटर, चौथे प्रयास में 59.48 और छठे प्रयास में 60.14 मीटर भाला फेंका। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने तीसरे प्रयास में सबसे अधिक 60.60 मीटर दूरी के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले अभी हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रोंज लेवल कांटिनेंटल टूर भुवनेश्वर में 62.01 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता था। पिछले एक माह में ही अन्नू रानी ने तीन प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में मेरठ का नाम रोशन किया है। उनके इस प्रदर्शन पर उनके गांव बहादुरपुर में भी खुशी का माहौल है। यहां मेरठ में जिला एथलेटिक संघ के सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


अन्नू की उपलब्धियां :
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड।
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
2025- ताइवान एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक2025- इंडियन ऑपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
2025- वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रोंज लेवल कांटिनेंटल टूर में स्वर्ण पदक

विधि ने शॉटपुट में जीता रजत
अन्नू रानी के साथ मेरठ से एक और खिलाड़ी विधि चौधरी ने शॉटपुट में रजत पदक जीता। विधि ने 15.30 मीटर दूरी तय कर शॉटपु़ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 14.50 मीटर गोला फेंका। दूसरे प्रयास में 15.30 मीटर दूरी तय की। तीसरे प्रयास में 15.15 मीटर, चौथा प्रयास सफल नहीं हो सका। पांचवें प्रयास में उन्होंने 14.89 मीटर दूरी और छठे प्रयास में 15.06 मीटर दूरी तय की। पहले स्थान पर 15.75 मीटर के साथ राजस्थान की कचनार चौधरी और तीसरे स्थान पर हरियाणा की शिक्षा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को 3 रन से हराया

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ एकेडमी की टीम ने 3 रन से मैच जीता। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसमें ध्रुव ने 40, मोहसिन ने 40, अयान ने 39, अर्जुन और विराट ने 37-37 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने दो, सुभान ने दो, फवाज ने दो और दक्ष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अभय व उमंग ने 41-41 रन बनाए। कबीर ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिव ने तीन, वरदान व सागर ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज जूनियर वर्ग के मैच खेले जाएंगे। 
 

आरजी इंटर कॉलेज टीम ने बीपी इंटर कॉलेज को 2-1 से हराया

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को बालिका वर्ग का मैच खेला गया है। इसमें आरजी इंटर कॉलेज और बीपी इंटर कॉलेज के बीच मैच खेला गया। मैच में आरजी इंटर कॉलेज की टीम ने बीपी इंटर कॉलेज की टीम को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। मैच से पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक स्कूल टीमों के चयनकर्ता कपिल कांत व कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, अमित चिकारा, अरुण कुमार पीटीआई, आरजी कॉलेज की खेल अध्यापिका तरुणिका ढाका आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जोगिंदर सिंह ने बताया कि एक सितंबर को बालक व बालिका मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना है, जिसके लिए मंडलीय टीम बनाकर झांसी स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के लिए प्रतिभाग करेगी। आज जनपद जिले से मात्र दो ही टीमों ने प्रतिभाग किया। 
 

यूपी सब जूनियर बालिका टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित हो रही सब-जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने फाइनल में प्रवेश किया। 16 अगस्त से 3 सितंबर तक चल रही प्रतियोगिता के पहले लीग मैच में उत्तर प्रदेश ने अंडमान-निकोबार को 16-0 से मात दी। अरुणाचल प्रदेश की टीम के नहीं पहुंचने से यूपी को वाकओवर मिला। सेमीफाइनल में तलंगाना को 4-1 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। मेरठ फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम में मेरठ मंडल से कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम अच्छा कर रही है और पहली बार फाइनल में पहुंची है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। 

आरएसए क्रिकेट क्लब 29 रन से विजयी

करण क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान पर आरएसए क्रिकेट क्लब व करण क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें आरएसए ने 23 रन से बाजी मारी। आरएसए की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसमें अंशुल पाल ने 67, शाकिब ने 34 व ध्रुव ने 30 रनों की पारी खेली। अम्मार व कृष्णा बिष्ट ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करण क्रिकेट एकेडमी 28.3 ओवर में 176 रनों पर ऑल आउट हो गई। अर्श ने 36, निर्मल ने 31 व कृष्णा रस्तोगी ने 30 रनों की पारी खेली। आरएसए की ओर गेंदबाजी करते हुए अंशुल पाल व आर्यन ने 2--2 विकेट लिए। अंशुल पाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान आरएसए कोच आकाश चौहान , करण क्रिकेट एकेडमी कोच नदीम सैफी आदि मौजूद रहे। 
 

अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल बना चैंपियन, कब्जाई ट्रॉफी

दयावती मोदी अकादमी प्राइमरी विंग में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। इस आयोजन में जिले के 17 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। ओवर ऑल चैंपियन की ट्रॉफी सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल को मिली। विभिन्न प्रतियोगिताओं स्केच ए स्टोरी डूडल बेस्ट आर्टवर्क प्रतियोगिता, क्रिएटिव कॉम्बैट एंड शो प्रतियोगिता, कलर्स ऑफ इंडियन कल्चर डांस प्रतियोगिता, माइंड स्पार्क क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्केच ए स्टोरी डूडल बेस्ट आर्टवर्क प्रतियोगिता में पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल के ऋषिश जैन, क्रिएटिव कॉम्बैट एंड शो में पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल की सामूहिक जोड़ी अनिष्का और अर्नव सागर, कलर्स ऑफ इंडियन कल्चर डांस में केएल इंटरनेशनल स्कूल की आव्या जैन, माइंड स्पार्क क्विज में द आर्यंस विद्यालय का समूह मान, दिव्यप्रताप, अक्षित, रुद्रांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अवाॅर्ड ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत आईपीएस. गंगानगर स्कूल की आहना व डीएमए के आदित्य गोयल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्याध्यापिका प्रीता अब्बी आदि का सहयोग रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed