फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sports News: 10-day annual sports festival started in Army School, read the sports news of the city

Meerut Sports News: आर्मी स्कूल में 10 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव हुआ शुरू, पढ़ें शहर के खेल समाचार

Wed, 06 Nov 2024 01:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Nov 2024 01:50 PM IST
सार

मेरठ में अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं मेरठ के आर्मी स्कूल में शुरू हुई दस दिवसीय प्रतियोगिताओं में भी छात्र छात्राओं ने पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ छावनी स्थित आर्मी स्कूल में दस दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव शुरू हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। आशा स्कूल व बाल वाटिका से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी 20 से अधिक विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओं का विभाजन आशा स्कूल, बाल वाटिका , प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के साथ बालक-बालिका श्रेणी में किया गया है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे ने ध्वजारोहण व मशाल जलाकर किया। विद्यालय के चारों सदन ( करियप्पा सदन, मानकशाॅ सदन, वैदया सदन, सुंदर जी सदन, कनिष्ठ वर्ग) ने मार्च पास्ट किया। इसमें मानकशाॅ सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों द्वारा खेल भावना को अपने जीवन में उतारने एवं जीवन के एक अंग के रूप में खेल को शामिल करने की शपथ ग्रहण की गई। बाल वाटिका के बच्चों ने स्वागत नृत्य किया। आशा मिलाप केंद्र ( विशेष आवश्यकता वाले छात्र) के चार छात्रों ने पिक एंड ईट फनी रेस में भाग लिया। यह दौड़ बेहद आकर्षक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिक एंड ईट फनी रेस : बालक वर्ग में फतेह सिंह प्रथम, आरव द्वितीय और अर्व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में तनीषा प्रथम, जसकीरत द्वितीय और मायरा तृतीय रही।
हैट एंड स्कार्फ रसे  : वर्षा और निसर्ग प्रथम, प्रतीक और आराध्या द्वितीय व यौसमा तृतीय स्थान पर रहे।
सपोर्ट स्टाफ रेस : सोनू व रेनू प्रथम, राहुल व सोनिया दूसरे  और अवधेश व सुरेंद्री तृतीय स्थान पर रहे।

स्नूकर में जयंत तोमर ने सौरभ आनंद को हराया
अलेक्जेंडर एथेलेटिक क्लब में चल रही मेरठ स्नूकर क्वालिफाइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन दस मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहले मुकाबले में जयंत तोमर ने सौरभ आनंद को 57-44, 47-38 के स्कोर से हराया। 

कोनार्क बंसल ने फरहान खान को 63-40, 47-04 अंकों से हराया। तीसरे मुकाबले में स्पर्श रस्तौगी ने ईशू अग्रवाल को 55-42, 61-12 से पराजित किया। अदीब ने कबीर को 64-07, 61-39 से हराया। साथ ही 46 पाइंट का ब्रेक भी लगाया।

इनके अलावा वरुण थापर ने आयुष गर्ग को 72-32, 61-39 से, आयुष दुग्गल ने नितिन कुमार को को 54-47, 18-64, 51-25 से, जयंत तोमर ने मंजीत वर्मा को 61-07, 67-41 से, शिवांग बसंल ने भारत गुप्ता को 44-55, 57-21, 52-40 से हराया। 

अन्य मुकाबलों में हमद ने अदीब को 67-50, 43-58, 71-40 के स्कोर से हराया। दसबे मुकाबले में ध्रुव गुप्ता ने अभिमन्यु सिंह को 09-54, 79-52, 55-26 से पराजित किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, आनंद अरोरा, अभिषेक अग्रवाल, पीके गोयल, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सरधना नाइट राइडर्स नौ विकेट से विजयी
सरधना नगर के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएल सीजन-4 में मंगलवार को हुए मैच में सरधना नाइट राइडर्स ने केसरी क्लब को 9 विकेट से हराया। केसरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन का लक्ष्य रखा। केसरी क्लब के बल्लेबाज फहीम ने 43 गेंद में 51 रन की पारी खेली। 

दीपक कश्यप ने 12 गेंद में 16 रन का योगदान दिया। सरधना नाइट राइडर्स के अभिषेक ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरधना नाइट राइडर्स की टीम ने एक विकेट खोकर 125 रन बनाकर 9 विकेट से मैच अपने नाम किया। विश्वेन्द्र चौधरी ने 18 गेंद में 51 व प्रथम सलूजा ने 15 गेंद में 43 रन की पारी खेली। विश्वेन्द्र चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

खो-खो में पाबली खास व कबड्डी में मीठेपुर टीम जीती
लावड़ में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। शिक्षक आशिक अली ने बताया कि बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गार्गी आर्य प्रथम, तन्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में कविश ने प्रथम, वासु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में तनु ने प्रथम, मानसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अनस ने पहला व अयान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में कृष व अरमान क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पावली खास ने जीत हासिल की। योगासन, लोक नृत्य, लोकगीत में भी पाबली खास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में मीठेपुर विद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही। विजेताओं को मेडल, ट्राॅफी,  प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।  

खेलकूद प्रतियगिता में मेरठ विभाग द्वितीय स्थान पर रहा
बिजनौर में सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही दो दिवसीय 36वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गई। विभिन्न प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गाजियाबाद विभाग प्रथम रहा। मेरठ विभाग ने द्वितीय और सहारनपुर विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 14 जिलों के सात विभागों से 298 प्रतिभागी शामिल हुए। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में दौड़, रिले दौड़, गोला फेक, चक्का फेंक, लंबी व ऊंची कूद, बैडमिंटन व कबड्डी आदि स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर गाजियाबाद विभाग ने प्रथम, मेरठ विभाग ने द्वितीय व सहारनपुर विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख शिवकुमार शर्मा ने प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। निर्णायक मण्डल में चंद्र प्रकाश सुरेश चंद्र, नरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार, रिंकू कुमार, तुलाराम, ललित कुमार आदि रहे। इस अवसर पर विजयपाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, दीपक जैन, महिपाल, राजीव फोगाट, मनोज कुमार शर्मा, विजेंद्र शर्मा आदि रहे। संचालन उमेश कुमार ने किया। 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे प्रथम : दो दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में एंजेल, तनिष्का, आस्था, शिवन्या ,मिस्टी, परनीत कौर, अंशिका, हर्षिता, काव्या, अक्षिता, माही, तान्या, अंश, अभय, तुषार, वंश, सम्राट ,विकास, वैभव, सुमित, जीशान, जसदीप, आयुष, आर्यन, सचिन, गौतम, सिद्धांत, विराट व हार्दिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed