{"_id":"679249c7b5a03e569a08770c","slug":"meerut-sp-leader-announced-i-will-give-a-reward-of-one-lakh-to-the-person-who-cuts-the-tongue-of-raju-das-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा नेता का एलान... महंत राजू दास की जुबान काटने वाले को दूंगा एक लाख का इनाम, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा नेता का एलान... महंत राजू दास की जुबान काटने वाले को दूंगा एक लाख का इनाम, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 23 Jan 2025 07:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:27 PM IST
सार
महंत राजूदास ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तब से सपा कार्यकर्ता महंत के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरव चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास की जुबान काटने पर सपा नेता गौरव चौधरी ने एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सपा नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दो दिन पहले महंत राजूदास ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। तब से सपा कार्यकर्ता महंत के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सरूरपुर के जमालपुर निवासी सपा नेता गौरव चौधरी का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें सपा नेता ने राजू दास कह रहे हैं कि जो कोई भी महंत राज दास को पीटकर वीडियो बनाएगा उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं जो भी राज दास की जुबान काटेगा, उसे एक लाख का इनाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव चौधरी ने ये भी कहा कि यूपी पुलिस इस व्यक्ति पर नेताजी के ऊपर गलत टिप्पणी करने पर जल्द करवाई करे। इससे पूर्व भी महंत राजू दास ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस बार नेताजी के खिलाफ टिप्पणी बर्दाशत के काबिल नहीं है। महंत कभी भी इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं। चेतवानी दी कि यूपी पुलिस मंहत के खिलाफ जल्द कार्रवाई करे, नहीं तो बड़ा आदोलन करेंगे।