फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP Dehat transferred, Minister of State had complained to the Chief Minister regarding Rohit murder

Meerut: एसपी देहात का तबादला, रोहित सेन हत्याकांड को लेकर राज्यमंत्री ने की थी मुख्यमंत्री से शिकायत

Thu, 22 Aug 2024 11:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 11:49 PM IST
सार

एसपी देहात कमलेश बहादुर का आगरा यूपीपीसीएल (दक्षिणांचल) के एडिशनल एसपी के पद पर तबादला हो गया है।

विज्ञापन
Meerut: SP Dehat transferred, Minister of State had complained to the Chief Minister regarding Rohit murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

एसपी देहात कमलेश बहादुर का बृहस्पतिवार को आगरा यूपीपीसीएल (दक्षिणांचल) के एडिशनल एसपी के पद पर तबादला हो गया। कमलेश बहादुर की जगह बुलंदशहर में एसपी क्राइम राकेश मिश्रा को मेरठ के एसपी देहात के पद पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


कमलेश बहादुर के तबादले के पीछे रोहित सेन हत्याकांड को लेकर जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा मुख्यमंत्री से की गई शिकायत को माना जा रहा है। बुधवार को भी दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर रोहित सेन हत्याकांड में कमलेश बहादुर की शिकायत की थी।
विज्ञापन

 

चार अगस्त को मवाना में पॉलिथीन नहीं देने पर रोहित सेन की हत्या कर दी गई थी। रोहित के पिता विनोद ने फारुख पुत्र हामिद, उसके छोटे भाई निवासीगण बहोड़पुर, समीर पुत्र इमरान, फैजान पुत्र दुबाज, तरुण पुत्र नरेंद्र निवासी अटौरा, डॉ. फराहीम और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तरुण को भीड़ ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। एक आरोपी गुलाब और फारुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। 

जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मौके पर पहुंचकर सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। आरोपियों को शरण देने व भगाने के आरोपी डॉ. फराहीम की गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्यमंत्री ने खुद ही उसे पकड़ने की बात कह दी थी। इसको लेकर धक्का-मुक्की तक हो गई थी। दिनेश खटीक ने पूरे मामले की मुख्यमंत्री को फोन कर जानकारी दी थी।  बुधवार को राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कमलेश बहादुर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए शिकायत की थी। कमलेश बहादुर ने छह अप्रैल 2023 को मेरठ में ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed