{"_id":"68e359ec403d3a997b026491","slug":"meerut-snakes-in-the-sleeves-defeated-us-sp-district-president-said-this-on-yogesh-verma-s-statement-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ' आस्तीन के सांपों ने हमें हरवाया चुनाव, योगेश वर्मा ने दिया बयान तो सपा जिलाध्यक्ष ने कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ' आस्तीन के सांपों ने हमें हरवाया चुनाव, योगेश वर्मा ने दिया बयान तो सपा जिलाध्यक्ष ने कह दी ये बात
Mon, 06 Oct 2025 11:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:26 AM IST
सार
भटीपुरा में आयोजित सम्मेलन में पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सपा ही आस्तीन के सांपों के बारे में सब जानते हैं। वहीं जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी कहा कहना है कि या तो योगेश वर्मा नाम बताएं, या फिर ऐसे बयान न दें।
विज्ञापन
सम्मेलन में बोलते योगेश वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव हराने के लिए कुछ आस्तीन के सांप भी लगे थे। आस्तीन के सांप का मतलब समझते हो न। अगर वे आस्तीन के सांप भी घर बैठ जाते तो मैं भाजपा का इलाज कर देता। पूर्व विधायक रविवार को ग्राम प्रधान संगठन की ओर से आयोजित स्वाभिमान सम्मेलन बोल रहे थे। यह सम्मेलन भटीपुरा मेघराजपुर मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनकी पत्नी पूर्व महापौर मेरठ सुनीता वर्मा थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार वोटों की चोरी कर रही है। जब उनकी पत्नी सुनीता वर्मा भाजपा नेता और अभिनेता अरुण गोविल के सामने लोकसभा का चुनाव लड़ीं तो उन्हें 5 लाख 36 हजार वोट मिले लेकिन बाद में गिनती गलत करके उन्हें करीब 9 हजार वोटों से हरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें 17 हजार वोटों से जिताया गया था। आज भी वह किठौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के आभारी हैं। उनकी 65 हजार वोटें काटी गईं। एक लाख फर्जी वोटें बनाकर उन्हें षड्यंत्र करके हरवाया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित का दमन और उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।
पूर्व महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही दलित समाज का उत्थान होगा। उन्होंने समाज से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की। योगेश वर्मा के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सम्मेलन में हसनपुर कलां ब्लॉक माछरा के प्रधान प्रतिनिधि जग्गी प्रधान, ग्राम प्रधान संगठन के माछरा ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र, कंवरपाल सिंह, आकाश, राहुल जाटव, सचिन प्रधान, प्रधान प्रीति देवी, मंजू देवी और रोहिताश आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक नाम बताएं, नहीं तो ऐसी बातें न करें: विपिन चौधरी
सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का कहना है कि पूर्व विधायक पार्टी के जिम्मेदार लोगों में से हैं। वह पार्टी के ऐसे लोगों के नाम बताएं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में उनकी मुखालफत की, अगर नाम नहीं ले सकते तो इस तरह की बातें कहना उन्हें शोभा नहीं देता। उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।
सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का कहना है कि पूर्व विधायक पार्टी के जिम्मेदार लोगों में से हैं। वह पार्टी के ऐसे लोगों के नाम बताएं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में उनकी मुखालफत की, अगर नाम नहीं ले सकते तो इस तरह की बातें कहना उन्हें शोभा नहीं देता। उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।
नाम तो सब जानते हैं: पूर्व विधायक
उनके इस बयान के बारे में जब पूर्व विधायक योगेश वर्मा से पूछा गया तो उनका कहना था कि पार्टी के जिन लोगों ने उनकी मुखालफत की, उन्हें कौन नहीं जानता। उनके नाम सब जानते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी उनके बारे में बताया जा चुका है। हालांकि नाम उन्होंने फिर भी नहीं लिया।
उनके इस बयान के बारे में जब पूर्व विधायक योगेश वर्मा से पूछा गया तो उनका कहना था कि पार्टी के जिन लोगों ने उनकी मुखालफत की, उन्हें कौन नहीं जानता। उनके नाम सब जानते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी उनके बारे में बताया जा चुका है। हालांकि नाम उन्होंने फिर भी नहीं लिया।