{"_id":"6a31825bc1cb1856910e14b3","slug":"meerut-six-year-old-boy-abducted-in-broad-daylight-in-ramraj-miscreants-bundled-him-into-a-car-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रामराज में दिनदहाड़े छह साल के बच्चे का अपहरण, कार में डालकर ले गए बदमाश, घर के सामने ही वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रामराज में दिनदहाड़े छह साल के बच्चे का अपहरण, कार में डालकर ले गए बदमाश, घर के सामने ही वारदात
Tue, 16 Jun 2026 10:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:35 PM IST
सार
गांव रामराज में छह साल का अंगद वीर अपनी दादी के साथ रहता है। मंगलवार को वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी वैगनआर कार में सवार होकर आए बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। पुलिस बच्चे और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अंगद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहसूमा क्षेत्र के गांव रामराज में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय अंगद वीर को वैगनआर कार सवार बदमाश दिनदहाड़े उठाकर ले गए। घटना के वक्त बच्चा अपनी दादी बलजिंदर कौर के साथ रह रहा था। पिता गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां पांच दिन पहले ही घर लौटी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंगद वीर साइकिल चला कर घर आया था। साइकिल को घर के अंदर खड़ी कर बाहर खेलने चला गया। तभी सफेद रंग की वैगनआर कार आई और बदमाश बच्चे को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर फरार हो गए। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो दादी बलजिंदर कौर ने तलाश शुरू की। शाम करीब 6 बजे बच्चे के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक घर के कैमरे में साफ दिख रहा है कि पूर्वाह्न 11.32 बजे वैगनआर कार आकर रुकी और अंगद वीर को कार में बैठाकर हाशिमपुर रोड की तरफ भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक घर के कैमरे में साफ दिख रहा है कि पूर्वाह्न 11.32 बजे वैगनआर कार आकर रुकी और अंगद वीर को कार में बैठाकर हाशिमपुर रोड की तरफ भाग निकला।
दादी बलजिंदर कौर ने बताया कि अंगद मेरे पास ही रहता है। उसकी मां गुरप्रीत कौर पांच दिन पहले ही मायके से लौटी है। बेटा सऊदी अरब में है। बहू-पति के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन का केस भी चल रहा है। मुझे लगा बच्चा बाहर खेल रहा होगा।
पुलिस का शक, प्रेम-प्रसंग का एंगल भी
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले में अपहरण होने की जांच की जा रही है। पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। अंगद वीर की मां गुरप्रीत कौर व दादी बलजिंदर कौर से अलग-अलग बातचीत की जा रही है। जल्दी खुलासा किया जाएगा।
ये भी देखें...
Meerut: नौचंदी मेले की आज आखिरी रात, बुधवार से हटनी शुरू हो जाएंगी दुकानें और झूले; बिजली सप्लाई भी होगी बंद