{"_id":"69521f1ed443c9d81c0bccd1","slug":"meerut-sit-formed-to-probe-gangster-vinay-tyagi-murder-case-in-laksar-2025-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत पर सख्त रुख, एसएसपी ने SIT गठित की, हर पहलू की होगी गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत पर सख्त रुख, एसएसपी ने SIT गठित की, हर पहलू की होगी गहन जांच
Mon, 29 Dec 2025 11:57 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:57 AM IST
सार
Meerut Crime News: कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत के मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने SIT का गठन किया है। CO सिटी के नेतृत्व में जांच टीम को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विनय त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात विनय त्यागी की लक्सर में गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। मामले की जांच तथ्यपरकता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
24 दिसंबर को रुड़की जेल से लक्सर अदालत में पेशी पर ले जाते समय कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी पर पुलिस की गाड़ी में ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। करीब तीन गोलियां लगने से विनय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एम्स रेफर किया गया था।
विज्ञापन
तीन दिन बाद इलाज के दाैरान शनिवार सुबह विनय ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। मामले को हत्या के प्रयास से हत्या में तरमीम करते हुए जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड, इन पांच महिलाओं ने प्रेमियों संग की पतियों की हत्याएं
अब इस मामले में रविवार रात एसएसपी प्रर्मेंद्र सिंह डोबाल ने सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी की अगवाई में एसआईटी का गठन कर दिया है। एसएसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलु, साक्ष्य और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जाए। जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
11 साल पुरानी विक्की त्यागी हत्याकांड की याद हुई ताजा
गैंगस्टर विनय त्यागी की सनसनीखेज हत्या ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खलबली मचा दी है। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान हुई उसकी मौत ने लोगों को करीब ग्यारह साल पहले मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मारे गए कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत त्यागी की याद दिला दी। तब भी हत्यारोपी मौके पर पकड़ा गया था और अब विनय त्यागी के दोनों हमलावर अगले ही दिन पुलिस की गिरफ्त में हैं।
जागृति विहार स्थित विनय त्यागी के घर पर रविवार को भी लोगों का तांता लगा रहा। परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस कस्टडी में रहते हुए इतना बड़ा अपराध कैसे हो गया। मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी गांव का रहने वाला विनय त्यागी पर 57 मुकदमे दर्ज थे। कम उम्र में ही उसने कुख्यात शरद त्यागी के गिरोह के साथ कदम रखा और तेजी से कुख्यात हो गया। करीब 25 साल पहले बुलंदशहर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के दौरान शरद त्यागी का दबदबा इतना था कि कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में ही मौज-मस्ती का मामला सामने आया था। ऋषिकेश एम्स में विनय त्यागी की मौत के बाद अब लोग विक्की त्यागी और विनय त्यागी दोनों हत्याओं की चौंकाने वाली समानताओं पर चर्चा कर रहे हैं। लोग सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

इन्हें किया गया एसआईटी में शामिल
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में बनी एसआईटी में पथरी एसओ मनोज नौटियाल, बहादराबाद एसओ अंकुर शर्मा, लक्सर कोतवाली के एसआई विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुंडलिया, रुड़की सीआईयू के कांस्टेबल महिपाल को शामिल किया गया है।