फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shooter carrying a reward of Rs 1 lakh, involved in the murder of Tirath Singh, arrested

Meerut: केवल एक गोली मारकर ठिकाने लगाने वाला एक लाख का ईनामी शूटर पकड़ा, प्रधान की हत्या में था वांटेड

Wed, 18 Dec 2024 01:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Dec 2024 01:05 PM IST
सार

इस मामले में कुलदीप उर्फ मकड़ी, परमजीत उर्फ गुल्ला और पूर्व प्रधान सज्जन सिंह गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन्होंने बताया सज्जन सिंह ने ही गांव के मनप्रीत उर्फ सन्नी को तीरथ को मारने की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
Meerut: Shooter carrying a reward of Rs 1 lakh, involved in the murder of Tirath Singh, arrested
हत्यारोपी शूटर सन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

6 जनवरी 2023 को क्षेत्र के किशनपुर गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब में तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे एक लाख के शूटर इनामी सन्नी उर्फ मनप्रीत को नोएडा एसटीएफ टीम ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। सन्नी के बारे में कहा जाता है कि वह केवल एक गोली मारकर शिकार को मौत के घाट उतार देता था। 
विज्ञापन

2022 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में लतीफपुर ग्राम प्रधान पद के लिए सज्जन सिंह और दिलदार सिंह मैदान में थे। यहां पर दिलदार सिंह ग्राम प्रधान बने। इसके बाद सज्जन सिंह ने अपनी रंजिश निकालने के लिए शूटर सनी को दिलदार सिंह के बहनोई तीरथ सिंह की हत्या की सुपारी दी। शूटर सन्नी ने गांव के ही चार अन्य लोगों को साथ लेकर तीरथ सिंह की हत्या का प्लान बनाया। गुरुद्वारा साहिब में बैठे तीरथ सिंह की 6 जनवरी 2023 को हत्या कर दी गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवां आरोपी सन्नी फरार चल रहा था, जो ग्राम प्रधान दिलदार सिंह की हत्या करना चाहता था। ग्राम प्रधान ने भी अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम प्रधान दिलदार सिंह की सुरक्षा के लिए एक गनर दिया था। शूटर सन्नी बेहद शातिर है और लगातार लोकेशन बदल रहा था। पुलिस को लगातार एक वर्ष तक चकमा देता रहा। पुलिस ने पूर्व में 25 हजार का इनाम घोषित किया, उसके बाद 50 हजार और अब एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। 
 
विज्ञापन

पुलिस अभी तक आरोपी कुलदीप उर्फ मकड़ी पुत्र संतोक सिंह, परमजीत उर्फ गुल्ला पुत्र छग्गन सिंह, पूर्व प्रधान सज्जन सिंह निवासी लतीफपुर को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने ही गांव के मनप्रीत उर्फ सन्नी को तीरथ को मारने के लिए कहा था। इसके बदले उन्हें पैसे दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह, वर्तमान प्रधान दिलदार सिंह से चुनावी रंजिश रखता था। दिलदार सिंह तीरथ सिंह का साला है। सहयोगी रहा मनप्रीत उर्फ सन्नी चुनाव के बाद किसी बात पर दिलदार के खिलाफ हो गया था। इसका फायदा पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने उठाया। सन्नी को दिलदार के खिलाफ इस्तेमाल किया। कुछ रुपयों का लालच देकर दिलदार को चुनाव जिताने वाले उसके जीजा तीरथ सिंह को मारने की योजना बनाई। इस पर सन्नी भी दिलदार से बदला लेने के लिए तैयार हो गया।
सन्नी ने इस योजना में कुलदीप उर्फ मकड़ी, परमजीत उर्फ गुल्ला को भी रुपयों का लालच देकर अपने साथ कर लिया। किशनपुर गांव जाकर तीरथ सिंह की रेकी की। जैसे ही वह ससुराल से लौटा, तो सन्नी ने उसे गोली मार दी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed