फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shocking... Ten people died after being buried under debris in Zakir Colony, but rooster came out aliv

Meerut: हैरत... जाकिर कालोनी में मलबे में दबकर हुई थी 10 लोगों की मौत, पांचवें दिन जिंदा निकला मुर्गा

Thu, 19 Sep 2024 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Sep 2024 10:17 PM IST
सार

जाकिर कालोनी में मलबा हटाने के दौरान पांचवें दिन एक मुर्गा जिंदा निकल आया। नफ्फो के बेटे ने उस मुर्गें को देखते ही सीने से लगा लिया। 

विज्ञापन
Meerut: Shocking... Ten people died after being buried under debris in Zakir Colony, but rooster came out aliv
मलबे में से जिंदा निकला मुर्गा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाके राखे साइयां, मार सके न कोई। यह कहावत बृहस्पतिवार को जाकिर कॉलोनी में लोगों की जुबान पर थी। मलबे में दबा मुर्गा पांचवें दिन जिंदा निकला। नफ्फो उर्फ नफीसा के बेटे आबिद ने मुर्गा उठाया और दिल से लगाया। लोगों ने कहा कि मलबे में दबकर दस लोगों की जान चली गई और मवेशी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मकान में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। एक वस्तु सुरक्षित नहीं निकली, ऐसे में मुर्गा कैसे जिंदा बच गया। यह बात दिनभर लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

 

जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम 4:30 बजे नफ्फो उर्फ नफीसा का तीन मंजिला मकान गिर गया था। जिसमें नफ्फो, उनका बेटा साजिद, पोती सानिया सहित परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। परिवार के दो लोग घायल हुए थे। मकान में भूतल पर मवेशियों की डेयरी थी। जिसमें 30 से ज्यादा मवेशी थे। मलबे में मवेशियों की भी मौत हो गई। पांच दिन से लगातार नगर निगम की टीम मलबा हटाने में लगी थी। जनहानि के साथ मकान का सारा सामान मलबे में दबकर टूट गया। जिसको लेकर सरकार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से बात करके प्रतिनिधि मंडल भेजकर पांच लाख की मदद कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मलबा हटाने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे मलबे में पांच दिन से दबा एक मुर्गा सुरक्षित निकला गया। जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। मुर्गे के चोट तक नहीं थी। मलबा हटाने के दौरान नफीसा के बेटे आबिद वहां पर मौजूद थे। आबिद ने मुर्गे को गोद में उठा लिया। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि मलबा हटाने के दौरान मुर्गा निकला है। उसके ऊपर विंडो गिरी थी, जिसके नीचे मुर्गा निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed