फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shahid Akhlaq's meat factory raided, animal records tampered, cameras found off

Meerut: शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी पर छापा, पशुओं के रिकॉर्ड में हेरफेर, इस हाल में मिले कैमरे

Tue, 03 Jun 2025 08:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Jun 2025 08:26 PM IST
सार

डीएम और एसएसपी ने टीम के साथ पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी पर कार्रवाई की। यहां बिना टैग के पशुओं का कटान भी होता मिला। फैक्टरी में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी को नोटिस दिया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Shahid Akhlaq's meat factory raided, animal records tampered, cameras found off
शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी में जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशु कटान को लेकर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी अल साकिब पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने प्रदूषण विभाग व पशुपालन विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा। मंगलवार को की गई कार्रवाई में मीट फैक्टरी में पशुओं का कटान तो होता नहीं मिला, लेकिन कैमरे बंद मिले। एक दिन पहले गेट से अंदर पहुंचे और एंटीमॉर्टम वाले स्थान पर सीसीटीवी फुटेज में पशुओं की संख्या में अंतर मिला था। बिना टैग के पशुओं का कटान किया जा रहा था। इस पर पशु चिकित्साधिकारी को डीएम ने जमकर फटकार लगाई। पशु चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

Meerut: Shahid Akhlaq's meat factory raided, animal records tampered, cameras found off
मीट फैक्टरी में जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डा. विपिन ताडा अन्य अधिकारियों की टीम को साथ लेकर हापुड़ रोड स्थित अल साकिब मीट फैक्टरी पर पहुंचे। कंपनी पशुओं का मीट विदेशों में एक्सपोर्ट करती है। अधिकारियों ने मीट कंपनी एक्सपोर्ट लि. के प्रबंधक से एपीडा द्वारा प्राप्त पशु कटान के लाइसेंस की जानकारी की। कंपनी संचालकों ने पशु वधशाला का लाइसेंस 2 जून 2025 को समाप्त होने की बात कही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Shahid Akhlaq's meat factory raided, animal records tampered, cameras found off
फैक्टरी में जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम ने एंटीमॉर्टम वाले स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि कैमरे चालू नहीं थे। कटान के लिए मीट फैक्टरी में आने वाले पशुओं का रिकॉर्ड देखा गया। प्रवेश द्वार पर पशुओं के रिकॉर्ड और एंटीमॉर्टम वाले स्थान पर रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। दो दिन पहले 1 जून को 216 पशुओं का फैक्ट्री में प्रवेश का विवरण मिला, जबकि निरीक्षण के दौरान एंटीमॉर्टम के स्थान पर 214 पशुओं का प्रवेश रिकॉर्ड में पाया गया।

यह भी देखें...
Saharanpur: लाइक्स एंड सब्सक्राइब के चक्कर में खतरे में जान, रेलवे ट्रैक पर पुशअप, हाथ छोड़कर बाइक पर स्टंट    
 
विज्ञापन

Meerut: Shahid Akhlaq's meat factory raided, animal records tampered, cameras found off
अफसरों ने पशु चिकित्सा अधिकारी से भी पूछताछ की। - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने तैनात पशु चिकित्साधिकारी से पूछताछ की तो उन्होंने 2 पशु एंटीमॉर्टम निरीक्षण के समय हटा दिये जाने की बात कही। मीट कंपनी में बगैर टैग के पशुओं का कटान किए जाने पर नाराजगी ही नहीं जतायी, बल्कि पशु चिकित्सक से जवाब तलब भी किया है। इस दौरान फैक्ट्री में ईटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया तो प्लांट चलता मिला। जिलाधिकारी ने कंपनी संचालकों को व्यवस्था में सुधार करने और सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।



 

ये बोले डीएम
अल साकिब एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी में मिले पशुओं का जियो टैग नहीं कराया गया है। जबकि जियो टैग 100 फीसदी होना चाहिए। दो जून 2025 को फैक्टरी का लाइसेंस खत्म हो गया है, जिसके नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई है।
- डॉ. वीके सिंह, डीएम
 

शाहिद अखलाक ने ये कहा...
लाइसेंस के नवीनीकरण का आवेदन किया हुआ है। ईद के कारण कर्मचारी छुट्टी पर हैं और फैक्टरी तीन दिन से बंद है। नियमानुसार ही फैक्टरी में काम कराया जाता है। प्रशासन ने जो निर्देश दिए हैं, उनका भी पालन किया जाएगा।
-  शाहिद अखलाक, पूर्व सांसद एवं अल साकिब एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी के मालिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed