फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Seven-year-old son of a constable kidnapped and killed, village turned to cantonment, three arrested

Meerut: अपहरण कर सिपाही के सात वर्षीय बच्चे की हत्या, छावनी में तब्दील हुआ गांव, पड़ोसी दंपती व बेटी गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jun 2024 04:57 PM IST
सार

मेरठ के इंचाैली में एक सात वर्षीय बालक की निर्मम हत्या कर दी गई। इंचौली थाना पुलिस ने इस मामले पड़ोस के दंपती और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी भाई और पत्नी फरार हैं।

विज्ञापन
Meerut: Seven-year-old son of a constable kidnapped and killed, village turned to cantonment, three arrested
मृतक का फाइल फोटो व माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में छह वर्ष के बच्चे की हत्या से हड़कंप मच गया। तनाव को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके पत्नी ने छह साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और 50 लाख की रंगदारी का लेटर घर भिजवाया। डायल 112 और थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे बाद घर से 500 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत से बच्चे का शव बरामद किया। घटना को लेकर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को पहले हिरासत में लेकर थाने ले गई। करीब दो घंटें तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। मौके पर एसएसपी और सात थानों की पुलिस फोर्स, एसडीएम मवाना मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: विभिन्न केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज, जयंत आज मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल

Meerut: Seven-year-old son of a constable kidnapped and killed, village turned to cantonment, three arrested
माैके पर जमा परिजन - फोटो : अमर उजाला

धनपुर गांव में जयभगवान यादव का परिवार रहता है। वह सरकारी शिक्षक से सेवानिवृत्त हैं। उनके छोटा बेटा गोपाल यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में सहारनपुर जिले में तैनात है। गोपाल की बड़ी बेटी खुशी और छोटा बेटा पुनीत(6) यादव था। 

परिजनों के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे पुनीत घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली सुमन पत्नी टीटू पुनीत को अपने साथ ले गई। उस समय टीटू का लड़का सोनू भी उसके साथ था। करीब 8.30 सुमन का बेटा सोनू एक लेटर लेकर जय भगवान के घेर में पहुंचा। वहां टीटू पहले से मौजूद था। टीटू ने वह लेटर जयभगवान को दे दिया। जिसमें 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।

Meerut: Seven-year-old son of a constable kidnapped and killed, village turned to cantonment, three arrested
बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

शक होने पर परिजनों ने टीटू को पकड़ लिया। सूचना पर डायल 112 पहुंच गई। उन्होंने परिजनों के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। टीटू के घर जाकर उसकी पत्नी सुमन और बेटी टीना को उठा लिया और पूछताछ की। उसने हत्या करना कबूल किया।

पुलिस आरोपियों को इंचौली थाने ले गई। ग्रामीणों और इंचौली पुलिस ने तलाश शुरू की तो 500 मीटर दूर गन्ने के खेत के बीच में शव पड़ा  मिला। मौके पर हंगामा हो गया। घटना को देखते हुए भावनपुर, मवाना, परीक्षितगढ़, मेडिकल, गंगानगर, दौराला, हस्तीनपुर थाने की पुलिस, क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड, एसएसपी आदि मौके पर पहुंच गए।

Meerut: Seven-year-old son of a constable kidnapped and killed, village turned to cantonment, three arrested
माैके पर माैजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

काफी देर तक हंगामा जारी रहा। करीब 1.30 बजे शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। पीड़ित जयभगवान का कहना है कि उनके पोते की रंजिशन हत्या की गई है। शाम 4 बजे तक गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस घटना में आरोपी सुमन, उसका पति टीटू और बेटी  टीना पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed