{"_id":"63374cebfa14d84f0b4cd7f1","slug":"meerut-seven-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-gangster-kithor-news-mrt607653485","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : गोकशी के सात आरोपी गैंगस्टर में किए निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : गोकशी के सात आरोपी गैंगस्टर में किए निरुद्ध
विज्ञापन

खरखौदा/फलावदा। खरखौदा पुलिस ने अलग-अलग थानों से वांछित चल रहे छह गोकशों को गैंग बनाकर लोगों में भय पैदा कर गलत ढंग से धन अर्जित करने के मामले में गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। फलावदा पुलिस ने भी एक आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल पाल सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर खरखौदा पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले छह लोगों को गैंगस्टर के तहत अनिरुद्ध किया है। जिसमें अधिकतर आरोपी गोकश हैं। पुलिस ने मोहम्मद यामीन पुत्र रफीक निवासी जाकिर कॉलोनी चमड़ा पाठ थाना लिसाड़ी गेट, आसिफ उर्फ आरिफ उर्फ गुड्डू पुत्र छोटे निवासी जाकिर कॉलोनी अहमदनगर लिसाड़ी गेट, अकरम पुत्र छोटे निवासी जाकिर कॉलोनी अहमदनगर मस्जिद के पास लिसाड़ी गेट, नौशाद उर्फ इलियास पुत्र ताहिर कुरैशी निवासी विकास कॉलोनी लिसाड़ी गेट, हाशिम उर्फ काले पुत्र खालिद निवासी घोसीपुर खरखौदा व बबलू उर्फ विपिन पुत्र महक सिंह निवासी राजहंस विहार सराय काजी मेडिकल हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी गैंग बनाकर लोगों को डरा धमका कर गलत ढंग से धन अर्जित करते हैं। आम व्यक्ति इनके खिलाफ कार्रवाई करने से डरता है।
वहीं, फलावदा पुलिस ने गोकशी करने के आरोपी गांव नगला हरेरु निवासी वाहिद पुत्र नत्थू के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसएसआई नरेंद्र ने बताया कि वाहिद गोकशी के मामले में लिप्त है तथा इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं बाकी ओर लोगों के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
बीस हजार के इनामी गोकश ने कोर्ट में किया सरेंडर
सरूरपुर। थाना क्षेत्र में हुई गोकशी के इनामी कुख्यात गोकश एवं 20 हजार के इनामी समरेज ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जसड़ सुल्तान नगर गांव सहित कस्बा हर्रा में 18 व 19 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस मामले में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। एसएसपी ने तत्कालीन हर्रा चौकी प्रभारी संजय कुमार सहित चार सिपाही निलंबित कर दिए थे। पुलिस की जांच में जसड़ सुल्तान नगर गांव निवासी लुकमान, साजिद व समरेज उर्फ शाहनवाज, शौकत पुत्र जाबिर निवासी भनवाड़ा गांव मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया था। थाना पुलिस पूर्व में लुकमान, उसकी पत्नी व बेटों और साजिद सहित कई को जेल भेज चुकी है। आरोपी समरेज पर एसएसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। गोकश समरेज ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।