फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut School Closed: New update again on school holidays..., DM gave this order; read the news

Meerut School Closed: स्कूलों की छुट्टियों पर फिर आया नया अपडेट..., डीएम ने दिया ये आदेश; पढ़ें खबर

Fri, 16 Jan 2026 06:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 Jan 2026 06:38 PM IST
सार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर और ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इसे देखते हुए डीएम ने शनिवार को कक्षा नौ तक के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
Meerut School Closed: New update again on school holidays..., DM gave this order; read the news
School Closed News - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर चल रही है। शुक्रवार को भी ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी। इसे देखते हुए डीएम ने 17 जनवरी शनिवार को कक्षा नौ तक की छुट्टी कर दी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

यूपी के मेरठ में कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बड़ा आदेश दिया है। डीएम के आदेश के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबंधित सभी स्कूलों में प्री-नर्सरी से कक्षा 9 तक की कक्षाएं 17 जनवरी को बंद रहेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दस से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की देखभाल करें। 

ये भी देखें...
Meerut: नौकरी का झांसा देकर युवकों को चीन की कंपनी को बेचा, मानव तस्करी गिरोह के दो गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed