फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sana returned to Sardhana from Attari border, both children sent to Pakistan with father

Meerut: अटारी बॉर्डर से वापस सरधना लौटी सना, पिता के साथ पाकिस्तान भेजे गए दोनों बच्चे, जानें क्या है मामला

Mon, 05 May 2025 08:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 May 2025 08:57 PM IST
सार

पहलगाम अटैक के बाद वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों को वापस भेजने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान से सना अपने मायके सरधना आई हुई थी, तभी हमला हो गया था। 

विज्ञापन
Meerut: Sana returned to Sardhana from Attari border, both children sent to Pakistan with father
अटारी बॉर्डर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी सना के दोनों बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया गया है। जबकि सना को अटारी बॉर्डर से वापस उसके मायके भेज दिया है। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आखिर सना को अकेले ही बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजना पड़ा। 
विज्ञापन

 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सार्क वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के निर्देश जारी किए थे। वहीं, नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी सना पुत्री शेरद्दीन 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से अपने दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। सना भारतीय वीजा होने के चलते पाकिस्तान के कराची स्थित ससुराल वापस नहीं लौट पाई। जबकि सोमवार को उसने दोनों बच्चों को वाघा बॉर्डर पर ससुरालियों को सौंप दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह परिजनों के साथ मायके सरधना वापस आ गई। इससे पूर्व भी सना अपने बच्चों के साथ गत माह अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान जाने के लिए आई थी। लेकिन सना का पासपोर्ट पाकिस्तानी न होने की वजह से उसे वापस नहीं भेजा गया था, जबकि उसके दोनों बच्चों का पाकिस्तानी पासपोर्ट होने की वजह से जाने की अनुमति दी गई थी। बच्चे छोटे होने पर वाघा बॉर्डर तक पिता के पास छोड़ने की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली थी। 
 
विज्ञापन

इसके बाद सना बच्चों को लेकर वापस सरधना अपने मायके आ गई थी। लेकिन प्रशासन के दबाव के चलते सोमवार को सना मायके से परिजनों के साथ दोनों बच्चों को लेकर पहुंची। इसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद सना दोनों बच्चों को पति बिलाल को सुपुर्द कर वापस मायके आ गई। 
सना ने बताया कि उसके बच्चों का अभी करीब 27 दिन का वीजा बचा हुआ था। परिजनों ने बताया कि गृहमंत्रायल में सना ने भी ससुराल जाने की अर्जी लगाई हुई है। उसे जल्द बच्चों के पास जाने की उम्मीद है।
 

पांच साल पहले हुई बुआ के बेटे के साथ हुआ था निकाह
मोहल्ला घोसियान निवासी शेरद्दीन दूध की डेयरी करते हैं। शेरद्दीन की बहन इद्दो पाकिस्तान के कराची में रहती है। 2020 में शेरद्दीन ने अपनी बेटी सना का निकाह इद्दो के बेटे बिलाल से किया था। निकाह के बाद वह 2022 में पहली बार एक महीना के वीजा पर भारत आई थी। इसके बाद वह दूसरी बार 14 अप्रैल को 45 दिन के वीजा पर दोनों बच्चों समेत परिवार में हुई शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के निर्देश थे।
 

करीब 50 साल पहले बुआ इद्दो का पाकिस्तान में हुआ था निकाह
मोहल्ला घोसियान निवासी सुफियान ने बताया कि पाकिस्तान में बंटवारे से पहले ही उसके रिश्तेदार रहते हैं। करीब 50 साल पहले उसकी बुआ इद्दो का निकाह हुआ था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed