फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's greeting to Bahadur congratulations

बहादुर अभिनंदन को मेरठ का सलाम

Sat, 02 Mar 2019 01:38 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 02 Mar 2019 01:38 AM IST
सार

 
अपराजिता अभियान के तहत अमर उजाला की ओर से आयोजित हुआ कैंपस अड्डा
युवा बोले, अनुच्छेद 370 को हटाने से ही खत्म होगा आतंकवाद

विज्ञापन
Meerut's greeting to Bahadur congratulations
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
 विंग कमांडर अभिनंदन तुम्हें मेरठ की जनता का सलाम। आपने अपने अदम्य साहस से पाकिस्तान मेें भी तिरंगे का मान रखा। युवा पीढ़ी हमेशा आप से प्रेरित होगी। यह कहना है कि विद्या नॉलेज पार्क के छात्र-छात्राओं का। शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कॉलेज में कैंपस अड्डे का आयोजन किया गया। सभी छात्र वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य पर नाज कर रहे थे। उनके मन में आतंकवाद का जड़ से खात्मा हो, यह उबाल था। कश्मीर को शांत कैसे करें, इस मुद्दे पर युवाओं ने विचार रखे। युवाओं का मत था कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना चाहिए।

अभिनंदन के वंदन क ा रहा चर्चा
युवाओं की टोलियों में विंग कमांडर अभिनंदन का ही चर्चा था। कोई अभिनंदन की पर्सनैलिटी, लंबी मूछों और फि टनेस पर फिदा था तो कुछ लोग विंग कमांडर के साहस को सलाम कर रहा था। हर युवा की जुबान पर अभिनंदन के वंदन का जिक्र था। युवाओं ने कहा कि अभिनंदन ने दुश्मन देश की फौज के सामने जिस अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है वो अविस्मरणीय है। इस देश को ऐसे ही अभिनंदन चाहिए जो मां भारती के सम्मान में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दें।
विज्ञापन



युद्ध नहीं, हमें शांति चाहिए
हमारे देश को पाकिस्तान नहीं आतंकवाद से परेशानी है। हम युद्ध नहीं, अपने देश में शांति चाहते हैं। इस शांति में जो भी खलल डालेगा उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। कश्मीर धरती का स्वर्ग ही नहीं बल्कि वो जगह है जहां स्वयं तिरंगे की छवि उभरती है। - दीपक
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को जागरूक, शिक्षित बनाना जरूरी
कश्मीर में युवाओं को जागरूक करने की बहुत जरूरत है। युवाओं क ो पढ़ाई, कॅरियर की चिंता नहीं। छोटे बच्चे पत्थरबाजी कर रहे हैं, क्योंकि वो ये भूल चुके हैं कि शिक्षा उनका जीवन बनाएगी, लड़ाई नहीं। युवाओं को सही मार्गदर्शन जरूरी है। - अंशिका

अलगाववादियों पर सख्ती जरूरी
कश्मीर का माहौल पूरे देश के लिए नासूर बन चुका है। इसकी बड़ी वजह वहां चल रही आंतरिक राजनीति है। जो अलगाववादी नेता कश्मीर में हैं वो वहां के  युवाओं को भड़काते हैं। अलगाववादियों पर सख्ती ही कश्मीर समस्या का हल है। - पुलकित
 
बेरोजगारी हटाने से निकलेगा हल
कहते हैं खाली दिमाग शैतान का घर, कश्मीर के युवाओं की भी लगभग यही हालत है। पर्यटन ही कश्मीर की अर्थव्यवस्था का बड़ा साधन है। तमाम युवा बेरोजगार हैं। यही बेरोजगारी युवाओं में आक्रोश फै लाती है सरकार वहां के युवाओं को उचित रोजगार दे तो पत्थरबाजों की संख्या कम होगी और समस्या का हल निकलेगा। - स्नेहा

370 को हटाना जरूरी
कश्मीर हमारे देश का अहम हिस्सा है, आजादी के 70 साल से अधिक वक्त हो चुका है। अकेले कश्मीर को इतने विशेष अधिकार क्यों। यही विशेष अधिकार आज कश्मीर समस्या का प्रमुख कारण है, सरकार को 370 हटाकर कश्मीर को स्वयं में मिलाना चाहिए। - गुंजन

370 को हटाने पर सोचे सरकार
बहुत हुआ कश्मीर को विशेष अधिकार देना, वहां के नागरिकों को विशेषता के साथ रखना। जब कश्मीर के युवा पूरे देश में कहीं भी जाने को स्वतंत्र हैं, उन्हें देश में हर जगह नौकरी में आरक्षण हैं तो वहां दूसरे राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जाती। - आरिश
 
नेता इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं
जाति विभाजन, संप्रदाय की तरह हमारे देश में कश्मीर भी एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। दल चाहे जो हो जब चुनाव नजदीक आता है तो वोट बढ़ाने के लिए नेता कश्मीर -कश्मीर चिल्लाने लगते हैं। चुनाव से पहले और जीत के बाद कश्मीर में क्या चल रहा है किसी नेता को मतलब नहीं। - प्रियांशु

देश के लिए आज होली-दिवाली
कश्मीर ही नहीं आज पूरे देश के लिए होली-दिवाली का माहौल है। देश के लाल विंग कमांडर अभिनंदन ने जिस साहस के साथ पाकिस्तानी फौज का सामना किया। उन्हें अपने राज नहीं बताए, उनका सामना किया वो अदम्य शौर्य व साहस का काम है। यह देश के हर युवा के लिए सीख है। - साक्षी

और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत
सरकारें आईं चली गईं लेकिन कश्मीर में शांति नहीं हुई। केसर की क्यारी कश्मीर जो खूबसूरती के लिए मशहूर है वो आज सुलग रही है। पता नहीं हमारे नेता किस वक्त का इंतजार कर रहे हैं। आतंकवाद वहां की समस्या है उसे जड़ से उखाड़ना होगा तभी कश्मीर शांत होगा, अभी कश्मीर को और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। - काजल

विंग कमांडर के साहस को सलाम
यह देश के लिए बेहद खुशी का पल है जब हमारे देश का लाल, वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन सुरक्षित देश वापस लौट रहे हैं। विंग कमांडर की तरह देश के हर युवा में देशभक्ति का यही जज्बा होना चाहिए। तभी इस देश की सरहद सुरक्षित होंगी। - साक्षी

युद्ध नहीं, वार्ता से हल होगा मुद्दा
युद्ध नहीं वार्ता कश्मीर का हल है। कोई नेता कश्मीर पर बात नहीं करना चाहता, नेता डरते हैं कहीं वार्ता से कश्मीर शांत हो जाए और चुनावी मुद्दा खत्म न हो जाए। कश्मीर को वार्ता की जरूरत है युद्ध की नहीं। वहां जाकर लोग देखें कि कश्मीर के युवा, वहां के लोग किस माहौल में रह रहे हैं। - मयंक त्यागी

युवाओं को राजनीति नहीं जागरूकता चाहिए
कश्मीर में आज युवा नहीं पत्थरबाज रहते हैं, ऐसे हालात क्यों बनें क्योंकि कश्मीर क ो हमेशा राजनीति का अड्डा बनाया गया। कश्मीर के युवाओं को सही राह दिखाकर शिक्षा और रोजगार की दिशा में बढ़ाया जाए। - पंकज जोशी


विशेष दर्ज खत्म हो
अगर सरकार वाकई कश्मीर मुद्दे को हल करना चाहती है तो वहां से अनुच्छेद 370 को हटा दे। अब कश्मीर को विशेष राज्य की आवश्यकता नहीं, बल्कि विकास की जरूरत है। 370 हटाकर कश्मीर के दरवाजे हर व्यक्ति के लिए खोले जाएं। - डॉ. सचिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed