{"_id":"63a769020940592c516ae9fb","slug":"meerut-s-daughter-himanshu-sirohi-registered-her-name-in-limca-book-of-world-records-city-news-mrt619165157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ की बेटी हिमांशु सिरोही ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ की बेटी हिमांशु सिरोही ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
विज्ञापन
मेरठ की बेटी हिमांशु सिरोही ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
मेरठ। बीएसएफ में सीमा भवानी ग्रुप की कैप्टन मेरठ की बेटी हिमांशु सिरोही ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है। सीमा भवानी के पूरे ग्रुप ने खड़े होकर 6 घंटे 3 मिनट 3 सेकंड तक नॉन स्टॉप 178.6 किलोमीटर तक बुलेट बाइक चलाई। शनिवार को बीएसएफ कैंप में उन्होंने यह कारनामा कर नई उपलब्धि हासिल की है।
मूल रूप से बुलंदशहर के सैदपुर निवासी हिमांशु सिरोही का परिवार कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में रहता है। पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त पिता दुष्यंत सिरोही ने खुशी जताते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टीम ने 5280 किलोमीटर की यात्रा की थी। वहीं, महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए देशभर से 36 बेटियाें के ग्रुप ने 350 सीसी बुलेट बाइक पर दिल्ली से यात्रा का आगाज किया था। पिता ने बताया कि हिमांशु का बचपन से ही लड़कों की तरह रहने का शौक रहा है। इस कारण ही उसका नाम भी लड़कों जैसा ही है।
बीएससी और डीएड करने के बाद हिमांशु बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर बन गईं। हाल में ही वह पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बनी हैं। वह जांबाज महिलाओं के ग्रुप सीमा भवानी टीम की कैप्टन भी हैं। हिमांशु हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए टीम को लीड करती हैं। बीएसएफ के स्थापना दिवस पर उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को सलामी दी थी और 26 जनवरी 2022 को राजपथ पर हिमांशु को राष्ट्रपति को सलामी देने का गौरव प्राप्त हुआ था। हिमांशु की छोटी बहन डॉ. शैव्या सिरोही ने लखनऊ केजीएमयू से एमबीबीएस किया है। पिता दुष्यंत सिरोही, माता सुनीता सिरोही, छोटे भाई द्रोणवीर सिरोही ने भी हिमांशु की उपलब्धि पर खुशी जताई।