फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Robbery to pay off a loan of two lakhs, incident of taking family hostage in Madhuban Colony

Meerut: पत्नी का इलाज कराने में दो लाख का कर्ज हुआ तो बना लुटेरा, परिवार को बंधक बनाकर की वारदात

Sat, 04 Feb 2023 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

मधुबन कॉलोनी में लोनिवि के ठेकेदार संदीप राणा और उनके बेटे वंश को बुधवार को बंधक बनाकर लूट करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Meerut: Robbery to pay off a loan of two lakhs, incident of taking family hostage in Madhuban Colony
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की मधुबन कॉलोनी में लोनिवि के ठेकेदार संदीप राणा और उनके बेटे वंश को बुधवार को बंधक बनाकर लूट करने वाला आरोपी जावेद निवासी मजीदनगर मेवगढ़ी लिसाड़ीगेट और फिरोजाबाद निवासी सरवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार महीने पहले उसकी पत्नी हाजरा ने बच्चे को जन्म दिया था। तीन महीने से पत्नी बीमार है, जिसके इलाज में दो लाख रुपया खर्च हो गया। कर्ज उतारने के लिए उसने अपने ममेरे भाई सरवर निवासी फिरोजाबाद के साथ मिलकर लूट की थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी पीयूष सिंह के मुताबिक, ठेकेदार संदीप राणा के मकान में काम चल रहा था। शहजाद ने पीवीसी पैनल का काम जावेद को दिया था। करीब दो माह जावेद ने संदीप राणा के मकान में काम किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: CBI ने लिसाड़ीगेट की छापेमारी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बड़ी कार्रवाई, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का इलाज कराने में दो लाख का कर्ज हुआ तो जावेद ने अपने ममेरे भाई सरवर के साथ मिलकर संदीप राणा के मकान में लूट की प्लानिंग बना ली। जावेद और सरवर दोनों मुंह पर कपड़ा बांधकर पैदल पहुंचे। दोनों आरोपी ठेकेदार के घर से 40 हजार रुपये लूट ले गए थे। 

सीसीटीवी कैमरे देखते हुए पुलिस लिसाड़ीगेट तक पहुंची। पुलिस को एक फुटेज मिली, जिसमें दोनों लूट के रुपयों का बंटवारा कर रहे थे। चेहरे साफ दिखाई देने पर जावेद की पहचान हो गई।

एसपी सिटी की टीम ने जावेद को गिरफ्तार कर 25 हजार बरामद कर लिए। दस हजार सरवर को देना बताया। पुलिस ने सरवर को भी फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर िलया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फुटेज से दोनों बदमाशों की पहचान हुई। घर में काम कराने वाले शहजाद को बुलाकर पूछताछ की तो जावेद की जानकारी मिल गई। 

जावेद बोला-माफ कर दो 
पकड़ते ही जावेद पुलिस से बोला कि मैंने पहले बार घटना की है और वह भी मजबूरी में। माफ कर दो। पुलिस ने जावेद का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें पता चला कि जावेद के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed