फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: River water came on the bridge, tractor trolley fell into the river, one woman died, seven injured

Meerut: नदी का पानी पुल पर आया, ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, एक महिला की मौत, सात घायल, मची चीखपुकार

Wed, 11 Sep 2024 09:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 09:48 PM IST
सार

हिंडन नदी के पुल से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कई महिलाएं डूबने लगी। ग्रामीणों ने सभी को निकाल लिया, मगर तब तक एक महिला की मौत हाे चुकी थी। 

विज्ञापन
Meerut: River water came on the bridge, tractor trolley fell into the river, one woman died, seven injured
सुषमा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा स्थित किनौनी गांव के संपर्क मार्ग पर स्थित हिंडन नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली के हिंडन नदी में गिरने के कारण चार महिलाएं डूब गईं। एक की मौके पर मौत हो गई। तीन को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया की किनौनी मिल के पास नदी का पुल काफी नीचे बना हुआ है और जर्जर हालत में है। इसी पुल से होकर बुधवार को किसान सुनील गांव की सुषमा, सुशीला, मंजू आदि को ट्रैक्टर-ट्राली में बैठाकर हिंडन नदी पार कर रहा था। अचानक पुल पर पानी आने के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। मौके पर चीख पुकार मच गई और चालक सहित सभी लोग हिंडन नदी के तेज बहाव में बहने लगे। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से नदी में डूबे लोगों को निकाला, लेकिन सुषमा पत्नी कंवल सिंह मौत हो गई। जबकि अन्य महिला व ट्रैक्टर चालक नदी में गिरने के कारण घायल हो गए। बाद में क्रेन की मदद से नदी में गिरे ट्रैक्टर ट्राली को भी निकाल लिया गया। परिजन मृत महिला को गांव लेकर चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed