{"_id":"698b0fa6e3514a0237059096","slug":"meerut-rg-inter-college-teacher-s-husband-committed-suicide-body-found-hanging-from-the-fan-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आरजी कॉलेज की शिक्षिका के पति ने किया सुसाइड, पंखे पर लटका मिला शव, पास ही खेल रहा था दो साल का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आरजी कॉलेज की शिक्षिका के पति ने किया सुसाइड, पंखे पर लटका मिला शव, पास ही खेल रहा था दो साल का बेटा
Tue, 10 Feb 2026 04:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:30 PM IST
सार
आरजी के निकट स्थित विजयनगर में रजनीश सैनी अपनी पत्नी सहायक अध्यापिका बबीता और बच्चे के साथ रहते थे। बबीता बैंक से रुपये निकालने गई थी, वापस लौटी तो रजनीश मृत हालत में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रजनीश की फाइल फोटो और विलाप करती पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर में आरजी इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका बबीता के पति रजनीश सैनी (40) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय बबीता मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए बैंक से पैसे निकालने गई थी। एक घंटे बाद बबीता लौटी तो शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी रजनीश की शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व देवबंद की बबीता से हुई थी। उनका दो वर्ष का बेटा केशव है। शादी कुछ समय बाद बबीता सहायक अध्यापिका बन गई थी। तीन साल से बबीता आरजी इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। रजनीश दो साल के बेटे को संभालाने की वजह से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। रजनीश परिवार के साथ सिविल लाइन के विजयनगर में दो वर्ष से योगेश चंद्र के मकान में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह बबीता बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी। बबीता ने कुछ जानकारी के लिए रजनीश को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। बैंक का काम खत्म करने के बाद बबीता वापस घर पहुंची तो देखा की बेटा केशव सोफे पर खेल रहा है। बबीता ने स्टोर रूम में जाकर देखा तो रजनीश का शव कुंडे से तार के सहारे लटका हुआ था। रजनीश के शव को लटका देख बबीता की चीख निकल गई। आवाज सुनकर मकान मालिक व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
रजनीश के पिता वेदप्रकाश, मां निर्मला व भाई अमित मौके पर जानसठ से मेरठ पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बबीता पर कई गंभीर आरोप लगाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बबीता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गंगानगर में एक मकान का सौदा तय किया था। इसके लिए मंगलवार को मकान की रजिस्ट्री करनी थी। इसी को लेकर वह बैंक में पैसे निकालने के लिए गई थी। पति के शव को लटका देखकर बबीता शोर मचाने के बाद बेहोश हो गई।