फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Retired Wing Commander of Air Force cheated of Rs 12 lakh, tricked to make him a partner in company

Meerut: एयरफोर्स के रिटायर्ड विंग कमांडर से 12 लाख की ठगी, जूस कंपनी में पार्टनर बनाने का दिया झांसा

Thu, 20 Nov 2025 07:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 20 Nov 2025 07:50 PM IST
सार

सेवानिवृत्त विंग कमांडर सतेंद्र सिंह सिरोही को 20 फीसदी का साझीदार बनाने का लालच देकर रुपये लिए गए। पुलिस ने आरोपी प्रयांत सिंघल व राहुल करनावल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Retired Wing Commander of Air Force cheated of Rs 12 lakh, tricked to make him a partner in company
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जूस की फैक्ट्री में 20 फीसदी का शेयर होल्डर बनाने का लाचल देकर एयरफोर्स के सेवानिवृत्त विंग कमांडर से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पल्लवपुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में राधा गार्डन निवासी सतेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि वह एयरफोर्स में विंग कमांडर पद से सेवानिवृत्त हैं। राहुल करनावल निवासी अंसल टाउन ने अपनी फिटकरी, बना मसूरी मवाना रोड पर जूस की फैक्ट्री दिखाकर पांच लाख रुपये 2018 में लिए थे। पेमेंट ऑनलाइन किया गया था। बाद में पीड़ित से कहा कि अभी घाटा चल रहा है, आप 20 फीसदी के शेयर होल्डर बन जाओ। मगर उसके बाद महज 15 हजार रुपये के अलावा बाकी रुपया नहीं वापस किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद भी राहुल करनावल ने 40 लाख से 60 लाख रुपये बनाने का प्लान बताकर और भी रुपये फैक्ट्री में लगवा दिए, जो रुपये पीड़ित ने अपने मकान पर लोन लेकर 20 फीसदी शेयर होल्डर होने के लिए लगाए। फैक्ट्री घाटे में जाने पर मार्च 2023 में बेच दी गई। 
 
विज्ञापन

उस समय फैक्ट्री स्वामी प्रयांत सिंघल व राहुल करनावल ने कागजातों पर हस्ताक्षर के दौरान पीड़ित से कहा था कि दोनों मिलकर पांच-पांच लाख मकान पर बचा लोन चुकता कर कागज छुड़ा लेंगे। बाद में दो लाख रुपये कार खरीदने के नाम पर नगद पीड़ित से लिए गए। 
 

पीड़ित ने कहा कि 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी उनके साथ की गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर राहुल करनावल निवासी अंसल टाउन, परतापुर बाइपास और प्रयांत सिंघल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed