फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Restaurant Sealed After Worms Found in Sambar, DM Rebukes Food Department

सांभर में मिले कीड़े: एक्शन में डीएम, फूड विभाग को फटकार, मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस रद्द

Mon, 24 Aug 2026 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 03:26 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर स्थित मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट के सांभर में कीड़े मिलने के मामले में कार्रवाई में लापरवाही पर डीएम ने फूड विभाग को फटकार लगाई। आदेश के बाद रेस्टोरेंट सील कर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Meerut: Restaurant Sealed After Worms Found in Sambar, DM Rebukes Food Department
खाने में निकले कीड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना रोड स्थित गंगानगर डिफेंस कॉलोनी के मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट में सांभर में कीड़े मिलने के मामले में आखिरकार प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में समय पर उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने फूड विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल रेस्टोरेंट सील करने तथा लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए। आदेश के तुरंत बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट सील कर नोटिस चस्पा कर दिया।

विज्ञापन


सांभर में रेंगता मिला था कीड़ा
इंचौली क्षेत्र निवासी सौरभ विकल चार दिन पहले अपने पिता के साथ डिफेंस कॉलोनी के पास स्थित मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट में डोसा खाने पहुंचे थे। सौरभ के अनुसार, उन्हें परोसे गए सांभर में कीड़ा रेंगता दिखाई दिया। उन्होंने इसकी वीडियो भी बना ली।

विज्ञापन

मैनेजर से शिकायत की, नहीं मिला संतोषजनक जवाब
सौरभ शनिवार को रेस्टोरेंट पहुंचकर मैनेजर से शिकायत करने गए थे। आरोप है कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। सौरभ का आरोप है कि खाद्य विभाग के अधिकारी ने रेस्टोरेंट संचालक को केवल साफ-सफाई के निर्देश देकर मामले को समाप्त कर दिया और कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।

डीएम के सामने पहुंचा मामला
कार्रवाई से असंतुष्ट सौरभ ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरा मामला बताया। उन्होंने सांभर में कीड़ा मिलने का वीडियो और शिकायत से जुड़ी जानकारी भी सामने रखी। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया और कार्रवाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई।

आदेश के बाद रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस रद्द
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद खाद्य विभाग की टीम तत्काल मद्रासी डोसा रेस्टोरेंट पहुंची। टीम ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया और नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द करने के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed