फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut remained the sixth most polluted city in the country, AQI recorded 354

Meerut News: देश में छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ, 354 दर्ज किया एक्यूआई

Fri, 21 Nov 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut remained the sixth most polluted city in the country, AQI recorded 354
मोदीपुरम (मेरठ)। देश के 237 शहरों की सूची में मेरठ छठा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा प्रदूषण बागपत में रहा। यहां का एक्यूआई 431 दर्ज किया गया। यह सबसे खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर गाजियाबाद 430, तीसरे नंबर पर नोएडा 408, चौथे नंबर हापुड़ 393 और पांचवें नंबर पर दिल्ली का एक्यूआई 389 रहा। मेरठ शहर के अंदर गंगानगर में 337, जयभीम नगर में 356 और पल्लवपुरम में 368 एक्यूआई रहा। लगातार बढ़ते प्रदूषण और स्मॉग के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक स्मॉग छाया रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम का वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। तीन-चार दिन तक प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में ही रहेगा और भी बढ़ सकता है। रात और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के साथ मौसम बदलेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन


यह रहा प्रदूषण का हाल
बागपत 431
गाजियाबाद 430
नोएडा 408
हापुड़ 393
दिल्ली 389
ग्रेटर नोएडा 376
मेरठ 354
मुजफ्फरनगर 342
बुलंदशहर 302
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed