फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Receptionist missing from Bhagat Line two days before marriage, bag and scooty recovered

Meerut: शादी से दो दिन पहले लापता हुई युवती, बैग और चाबी लगी स्कूटी बरामद, तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें

Fri, 15 Nov 2024 05:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 15 Nov 2024 05:30 PM IST
सार

मेरठ में एक प्ले जोन में काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट अपनी शादी से दो दिन पहले लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस युवती की तलाश में जुटी है लेकिन दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
Meerut: Receptionist missing from Bhagat Line two days before marriage, bag and scooty recovered
- फोटो : Istock

विस्तार

मेरठ में भगत लाइन के पास एक प्ले जोन में काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट रुचि रस्तोगी शादी से दो दिन पहले ही लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। वहीं दूसरे दिन भी युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


पुलिस ने चाबी लगी स्कूटी और बैग बरामद किया है। इस मामले में कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की बात कही। पुलिस की टीम ने कुछ नालों में भी युवती की तलाश की और कैंट एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने छानबीन के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कनाडा के क्रिकेटर्स ने मेरठ से खरीदे बल्ले, कोच मुकेश नरुला ने रोहित और विराट कोहली को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस का अंदेशा-कहीं नाले में तो नहीं गिर गई युवती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडवनगर की रहने वाली रुचि(24) गंगानगर स्थित एक प्ले जोन में काम करती है। गुरुवार रात को जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तलाश करते हुए भगत लाइन के पास से स्कूटी और बैग मिला। पुलिस को शक हुआ कि युवती नाले में न गिर गई हो। इसके चलते कुछ नालों में भी युवती की तलाश की गई, लेकिन युवती का सुराग नहीं लगा।

इस मामले में परिजन पहले गंगानगर थाने पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का होने के चलते मामला सिविल लाइन भेज दिया गया। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि युवती लापता होने की जानकारी मिली थी, लेकिन मामला सिविल लाइन होने का चलते परिजन वहां चले गए।  

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा से इस मामले में बातचीत की। इसके बाद एसएसपी ने तीन टीमों का गठन कर दिया है। सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया है। युवती के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed