फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canadian cricketers bought bats from Meerut, Mukesh Narula speaks about Rohit Sharma and Virat Kohli

UP: कनाडा के क्रिकेटर्स ने मेरठ से खरीदे बल्ले, कोच मुकेश नरुला ने रोहित और विराट कोहली को लेकर कही ये बात

Fri, 15 Nov 2024 04:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 15 Nov 2024 04:18 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व लम्बरजैक टोरेंटो कनाडा क्रिकेट टीम के हेड कोच मुकेश श्याम सुंदर नरुला अपनी टीम के साथ मेरठ में क्रिकेट बैट बनाने वाली फैक्टरी बीडीएम में पहुंचे। 

विज्ञापन
Canadian cricketers bought bats from Meerut, Mukesh Narula speaks about Rohit Sharma and Virat Kohli
मेरठ पहुंची टोरंटो, कनाडा क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व लम्बरजैक टोरेंटो, कनाडा क्रिकेट टीम के हेड कोच मुकेश श्याम सुंदर नरुला ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में क्रिकेट देश का नंबर वन खेल होगा। जिस तहर से नॉर्थ अमेरिका में क्रिकेट पैर पसार रहा है उस हिसाब से आने वाले दो वर्षों में यह खेल बेस बॉल को भी पछाड़ देगा। भारतीय क्रिकेटर हर देश में क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। एक या दो खराब प्रदेर्शन से खिलाड़ी खराब नहीं होता। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को स्पोर्ट्स कांम्प्लेक्स स्थित बीडीएम स्पोर्ट्स कंपनी में वार्ता के दौरान कहीं।

विज्ञापन

Canadian cricketers bought bats from Meerut, Mukesh Narula speaks about Rohit Sharma and Virat Kohli
मुकेश नरुला, क्रिकेट कोच, टोरंटो कनाडा - फोटो : अमर उजाला

टीम ने मेरठ से खरीदे क्रिकेट बैट, ग्लव्स और बाॅल
वह लंबरजैक टोरेंटो कनाडा की पूरी क्रिकेट टीम के साथ मेरठ पहुंचे थे। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से टीम का स्वागत किया गया। मुकेश नरुला ने खास बातचीत के दौरान भारतीय टीम की वर्तमान स्थिति को लेकर कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहां की पिच यहां के खिलाड़ियों के लिए अनुकूल होंगी।

इंडिया टूर पर है टीम
मुकेश नरुला ने मेरठ के क्रिकेट बैट की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20-25 वर्षों से यहां की कंपनियों के बैट से खेलते आ रहे हैं। देश का हर बड़ा खिलाड़ी यहां के बैट से खेलता है और अपनी पंसद से बैट तैयार कराता है। कंपनी भी खिलाड़ियों को स्पाॅन्सर करती हैं। उन्होंने बीडीएम के एमडी राकेश महाजन के द्वारा उनकी टीम को स्पाॅन्सर किए जाने के लिए भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम यहां इंडिया टूर पर है और गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, शिवपुरी, बरोड़ा में मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Canadian cricketers bought bats from Meerut, Mukesh Narula speaks about Rohit Sharma and Virat Kohli
बीडीएम के एमडी राकेश महाजन, दाएं - फोटो : अमर उजाला

कनाडा की सीनियर टीम को स्पाॅन्सर कर रही कंपनी, राकेश महाजन
इस दौरान बडीएम कंपनी के एमडी राकेश महाजन कहा कि उनकी ओर से 1978 में पहली बार कनेडा क्रिकेट टीम को स्पाॅन्सर किया था। अभी भी स्पांसर कर रहे हैं। बीडीएम ने कनेडियन सीनियर क्रिकेट टीम को  स्पाॅन्सर किया जो वल्डकप में भी खेली। इस मौके पर लंबरजैक्स टीम के सभी सदस्यों ने कंपनी में अपनी पंसद के हिसाब से बैट, बैटिंग ग्लब्स, लेदर बॉल आदि खेल उपकरण खरीदे। इस दौरान क्लब के ऑनल नरेश, कप्तान अनिल, खिलाड़ी मार्टिन आदि ने यहां से बैट समेत अन्य खेल उपकरण लिए।

विज्ञापन

Canadian cricketers bought bats from Meerut, Mukesh Narula speaks about Rohit Sharma and Virat Kohli
मेरठ पहुंची टोरंटो, कनाडा क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
कप्तान रोहित शर्मा के कोच रहे हैं मुकेश नरुला
मुकेश नरुला 1985 से 1996 तक बरोड़ा से क्रिकेट खेला। इसके बाद वह बरोड़ा व फिर वेस्ट जोन के कोच रहे। मुकेश सीधे हाथ के बल्लेबाज व तेज गेंदबाज रहे। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 57 मैच खेले व 2373 रन बनाए, जिसमें 5 शतक व 9 अर्द्धशतक लगाए। उन्होंने 104 विकेट भी लिए। उनके कोच रहते बरोड़ा की टीम रणजी ट्रॉफी मैच में उपविजेता भी रही। यहीं नहीं 15 वर्ष पूर्व वेस्ट जोन का कोच रहते हुए उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी प्रशिक्षण दिया।

Canadian cricketers bought bats from Meerut, Mukesh Narula speaks about Rohit Sharma and Virat Kohli
मेरठ पहुंची टोरंटो, कनाडा क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भी खेल चुके हैं मुकेश नरुला
उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जैसे पहले थे वैसे ही अब है। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की कला है। उन्होंने कनाड़ा क्रिकेट को लेकर कहा कि वहां 110 से अधिक क्रिकेट मैदान हैं और हर वीकेंड पर 70 हजार से अधिक लोग क्रिकेट खेलते हैं। क्रिकेट का क्रेच लगातार बढ़ रहा है और भारतीय खिलाड़ी हर जगह हैं। क्रिकेट में सभी का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और कनाडा की टीम में भारतीय क्रिकेटरों के लिए अच्छे अवसर हैं। इन टीमों में कई भारतीय खिलाड़ी हैं। मुकेश इससे पहले भी मेरठ आ चुके हैं और यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed