{"_id":"678942a012b3260dfc0381f3","slug":"meerut-real-judge-deceived-by-fake-judge-friendship-on-instagram-now-pressure-of-marriage-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut : फर्जी जज के झांसे में आई असली जज, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अब शादी का दबाव... अंडरवर्ल्ड की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : फर्जी जज के झांसे में आई असली जज, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अब शादी का दबाव... अंडरवर्ल्ड की धमकी दी
Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
सार
युवक ने खुद को महाराष्ट्र में जज बताकर मेरठ की महिला जज को शिकार बना लिया। वह लालबत्ती की गाड़ी में मेरठ भी आया था। माता-पिता से मिलवाने की झूठी बात कहकर दिल्ली भी बुलाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के युवक ने खुद को जज बताकर एक महिला जज से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। दोनों की मुलाकातें हुईं और आरोपी जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी देकर डराया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बेटी की इंस्टाग्राम आईडी पर हिमांशु नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। आईडी पर सिविल जज लिखा था। इसके बाद उसने फोन पर बात करनी शुरू कर दी। बताया कि हैदराबाद में उसका बड़ा बिजनेस है। बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। वह बेटी से मिलने लालबत्ती की गाड़ी में मेरठ आया था। माता-पिता से मिलवाने की झूठी बात कहकर उसे दिल्ली भी बुलाया। जब उसकी सच्चाई पता चली और शादी करने से मना किया तो आरोपी ने उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। न्यायालय परिसर तक भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। अब आरोपी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बदनाम कर रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की दो वीडियो
अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर दो वीडियो पोस्ट कर न्यायिक अधिकारी और उनके परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें उसका कहना है कि यह उसकी आखिरी वीडियो है। इसके बाद उसके साथ जो कुछ भी होगा, उसके लिए न्यायिक अधिकारी और उसका परिवार जिम्मेदार होगा। दूसरी वीडियो में उसने कहा कि न्यायिक अधिकारी के खिलाफ उसके पास फोटो, चैट, शॉपिंग के बिल समेत तमाम सबूत हैं। उसने न्यायिक अधिकारी की शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच में सारी कहानी सामने आ जाएगी।

सरकारी आवास पहुंचकर भी किया हंगामा
आरोप है कि हिमांशु 31 दिसंबर की शाम करीब चार बजे उनकी पुत्री की गैरमौजूदगी में उसके सरकारी आवास पहुंच गया। उनकी पुत्री की फोटो दिखाकर उसका पति बताते हुए मेन गेट से लॉन के अंदर चला गया और यहां पर फोटो लेता रहा। रात साढ़े आठ बजे उनकी पुत्री अपने आवास पर पहुंची और हिमांशु से जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। धमकी दी कि उसके राजनेता और अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। यदि उसके साथ महाराष्ट्र नहीं चली तो उठवा लेगा। काफी हंगामा करने के बाद आरोपी चला गया।

50 लाख रुपये की कर रहा मांग
आरोपी अब उनकी पुत्री के बैच के अधिकारियों के व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी पर मेसेज कर बदनाम कर रहा है। मेसेज में लिख रहा है कि उनके दामाद के खाते में डेढ़ करोड़ रुपये डाले हैं और लड़की को भी 50 लाख रुपये दिए हैं। अब उसे 50 लाख रुपये चाहिए।