फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rapid train can run in the city before Independence Day, know why there is speculation्र

Meerut: स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में चल सकती है रैपिड ट्रेन, क्यों लगाई जा रहीं अटकलें, क्या बोले अधिकारी

Fri, 08 Aug 2025 11:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Aug 2025 11:15 PM IST
सार

पिछले साल रक्षाबंधन पर मेरठ साउथ तक रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। चर्चा है कि 15 अगस्त से पहले शहर में इसका संचालन शुरू हो सकता है। वहीं शुक्रवार को मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत में बहन-भाइयों की खूब भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Meerut: Rapid train can run in the city before Independence Day, know why there is speculation्र
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व नमो भारत का संचालन शुरू हो गया था। इसके शुरू होने से दिल्ली जाने में लोगों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को भी रक्षाबंधन के मद्देनजर मेरठ साउथ स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। टिकट के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। उधर, लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रेन के मोदीपुरम तक संचालन की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि एनसीआरटीसी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।
विज्ञापन

 

ट्रैक की बात करें तो शहर में मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरिडोर का पहला स्टेशन है। अभी स्टेशन पर फिनिशिंग का काम हो रहा है। इसके बाद शॉर्पिक्स मॉल के सामने शताब्दीनगर स्टेशन है, जहां 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जून से सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी. रेलखंड पर सफल ट्रायल रन शुरू हो चुका है। नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो दोनों ट्रेनों का ट्रायल हुआ। दूसरी ओर मेरठ साउथ तक नमो भारत का तीन महीने तक ट्रायल चला था और पिछले साल 18 अगस्त को रक्षाबंधन से एक दिन पहले इस स्टेशन से ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। 9 फरवरी से शताब्दीनगर तक नमो भारत का ट्रायल रन शुरू किया गया था मगर अभी तक ट्रेन नहीं चली। सोशल मीडिया पर 15 अगस्त से ट्रेन के चलने की अटकलें लग रही हैं। वहीं माना जा रहा है कि पीएमओ व सीएमओ की ओर से संचालन की रूपरेखा तय होगी।
 
विज्ञापन

इस मामले में एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि ट्रेन के जल्द संचालन की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।
 

शुक्रवार को उमड़ी भीड़
शुक्रवार को मेरठ साउथ स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ रही। प्रशांत अपनी पत्नी नेहा के साथ रक्षाबंधन पर कंकरखेड़ा स्थित अपने घर पहुंचा। उसने बताया कि न्यू अशोक नगर में वह कार्य करता है। नमो भारत से सफर आसान हो गया। ऐसे ही दौराला निवासी अमित पत्नी सरिता व बच्चों के साथ गाजियाबाद में अपनी ससुराल जा रहे थे। उन्होंने कहा कि नमो भारत अब पूरे मेरठ में चलनी चाहिए। पिछले काफी समय से ट्रायल रन चल रहा है। यह शुरू हो जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed