फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: rape victim accused Threatened the girl after escaping from jail

मेरठ: जेल से छूटते दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित युवती को दे रहा धमकी 

Tue, 07 Jul 2020 12:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन

मेरठ के टीपी नगर में एक और सिरफिरे आशिक ने एक युवती को जान से मारने की धमकी दे दी। आरोपी दुष्कर्म मामले में जेल से छूटकर आया है। युवती से जबरन समझौता कराने के लिए आरोपी दबाव डाल रहा है।  

विज्ञापन


टीपी नगर पुलिस ने पांच महीने पहले दुष्कर्म के मामले में रोहित को जेल भेजा था। पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने रोहित पर आरोप लगाया था। दो दिन पहले आरोपी जेल से छूट कर आया और वह युवती को धमकी दे रहा है कि अगर समझौता नहीं किया तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस मामले की जानकारी लगने पर टीपी नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बिजनौर में मिली हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की लोकेशन, तलाश में जुटे अफसर, चेकिंग अभियान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टीपी नगर के शिव पुरम कॉलोनी में 27 जून को एक सिरफिरे आशिक ने पिता पुत्री ही हत्या कर दी थी। उसके बाद टीपीनगर के शिवपुरी मोहल्ले में एक और सिरफिरे आशिक ने युवती को धमकी दे दी थी। उक्त युवती की शादी 27 जून को हुई थी जिसके बाद से आरोपी परेशान था।

टीपी नगर में लगातार सिरफिरे आशिक धमकी दे रहे। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस गंभीर हो रही है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रोहित को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed