Murder: पत्नी को मारने का नहीं अफसोस, बोला- बड़े सपने देखे थे पर प्यार में मिला धोखा, पूछताछ के दौरान खूब रोया
Meerut Murder Case : हत्यारोपी पति ने कहा कि पत्नी के कत्ल पर मुझे अफसोस नहीं है। लेकिन पुलिस पूछताछ के दौरान वह बच्चों को याद कर रोया। उसने कहा कि बच्चों को लेकर बड़े सपने देखे थे पर प्यार में धोखा मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में कैंट स्टेशन के पास पत्नी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या करने के हत्यारोपी ने कहा कि उसे प्रियंका को मारने का कोई अफसोस नहीं है। वह उसे बहुत प्यार करता था, लेकिन लकवाग्रस्त होने के बाद से प्रियंका ने उसका प्यार ठुकरा दिया और प्रेमी के साथ रहने को लेकर अक्सर रोजाना विवाद करने लगी थी। हत्यारोपी पति बिजेंद्र मोदीनगर का रहने वाला है।
वहीं, पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, जेल जाने से पहले उसने पुलिस की पूछताछ में ये सभी बातें कहीं।
दरअसल, बिजेंद्र की शादी 12 वर्ष पूर्व कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बटजेवरा गांव निवासी प्रियंका से हुई थी। बिजेंद्र टैक्सी चलाता था। आरोपी ने बताया कि दो साल पूर्व तक परिवार में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन उसके लकवाग्रस्त होने के बाद से हालात बदल गए।
बताया कि इसके बाद पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगी और वहां मुरादनगर के युवक के प्रेम-प्रसंग में पड़ गई। इसे लेकर विवाद रहने लगा। प्रेमी के साथ रंगे-हाथ पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी के सामने ही उसकी मर्दानगी पर सवाल उठा दिया था। यह अपमान सहन नहीं हुआ तो उसे मार डाला।
बच्चों को याद कर रोया
पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दो साल पहले तक प्रियंका और बच्चों के भविष्य के लिए उसने बहुत कुछ सोचा था, लेकिन पत्नी ने उसे धोखा दिया।