फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Private hospital recovering over-charge from Corona patients, complaint to Chief Minister

मेरठ : कोरोना मरीजों से ओवर चार्ज वसूल रहे निजी अस्पताल, मुख्यमंत्री तक पहुंच रहीं शिकायत 

Thu, 13 May 2021 08:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 May 2021 08:39 PM IST
सार

अस्पतालों में हालात मरीजों को भर्ती किए जाने पर ही खराब नहीं हैं, मरीजों के परिजनों से ओवरचार्ज की लगातार शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन
Meerut: Private hospital recovering over-charge from Corona patients, complaint to Chief Minister
मेरठ में इलाज के लिए बेड नहीं मिल रहे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोना मरीजों से निजी अस्पताल फीस में ओवर चार्ज अधिक फीस वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने के बाद अपर निदेशक चिकित्सा ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जो अस्पताल ओवर चार्ज वसूल रहे हैं, उन पर कार्रवाई करें। लगातार शिकायतें आने के बाद ये निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी में व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। अस्पतालों में हालात मरीजों को भर्ती किए जाने पर ही खराब नहीं हैं, मरीजों के परिजनों से ओवरचार्ज की लगातार शिकायतें आ रही हैं। हालात ये हैं कि किसी भी अस्पताल में कोविड मरीज के इलाज की फीस को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं है।
विज्ञापन


जो मरीज सामान्य हैं, सिर्फ ऑक्सीजन लगाई जा रही है, उनसे भी रोजाना के 20 से 30 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। सामान्य दिनों में इसी बेड का किराया 1500 से 2500 रुपये तक होता है। कोविड मरीजों से अस्पताल इस वक्त 20 से 25 लाख रुपए प्रतिदिन ले रहे हैं। गंभीर मरीजों से कोई हिसाब ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंटिलेटर पर पहुंचे मरीजों के परिजनों से कोई राशि तय नहीं है। गंभीर और सामान्य कोरोना मरीजों के परिजन अपनों को बचाने की प्रार्थना तो कर रहे हैं, पैसा भी पानी की तरह बह रहा है।


स्थिति इतनी गंभीर है कि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मेरठ मंडल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि इस पर कड़ी नजर रखें। मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये शिकायतें आ चुकी हैं। इसको लेकर सभी जिलों के जिला सूचना अधिकारियों और निजी अस्पतालों के लिए नामित किए गए प्रभारी डॉक्टरों से इस पर निगरानी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed