फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Pressure to negotiate the death of a newborn in two lakhs, second case filed against the four accused

Meerut: दो लाख में नवजात की मौत का सौदा करने का दबाव,चारों आरोपियों के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Jul 2023 12:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jul 2023 12:28 AM IST
सार

मेरठ में नवजात की मौत के मामले में मेडिकल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Meerut: Pressure to negotiate the death of a newborn in two lakhs, second case filed against the four accused
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नवजात की मौत के मामले में मेडिकल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा परिजनों से मारपीट और मुकदमा वापसी के लिए धमकी देने में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों ने दो लाख रुपये में नवजात की मौत का सौदा करने का प्रयास भी किया लेकिन परिजनों ने साफ इंकार कर दिया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मेडिकल की इमरजेंसी से गुमराह कर बुलंदशहर के कमालपुर निवासी जितेंद्र के नवजात पुत्र को पीवीएस रोड पर स्थित अस्पताल में भर्ती कराने और उसकी मौत के बाद हुए हंगामे के बाद इस मामले में देवेंद्र कुमार और मारूफ को जमानत मिल गई थी हालांकि अभी तक विक्की राणा और छोटू को पुलिस पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेरठ से अपने गांव कमालपुर जा रहा था। तेजगढ़ी पुलिस चौकी के समीप चारों आरोपियों ने उसे मुकदमे में समझौते के लिए दो लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। जितेंद्र के मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मुकदमे में समझौता करने के लिए कहा गया। तब भी जितेंद्र नहीं माना तो उसके साथ मारपीट की गई।

जितेंद्र की तरफ से मेडिकल थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल एसओ योगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी पक्ष की धरपकड़ को पुलिस दबिश डाल रही है। आरोपी लगातार अपने जान पहचान वालों से पीड़ित पक्ष पर उसके घर पहुंचकर समझौते का दबाव बना रहे हैं लेकिन पुलिस पीड़ित पक्ष का समझौता स्वीकार नहीं करेंगी।

मृत नवजात के पिता जितेंद्र और रिश्तेदार हृदेश बताया कि बच्चे की मौत के जिम्मेदार दलाल और दो अस्पताल है। सनफोर्ड अस्पताल ने बच्चे को मरने पर मजबूर किया और वेदांत अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसओ ने बताया कि दूसरे मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed