{"_id":"68fc9a90b6f4b0a1020b570b","slug":"meerut-pollution-level-is-not-decreasing-difficulty-in-breathing-and-burning-sensation-in-eyes-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कम नहीं हो रहा प्रदूषण का स्तर, सांस लेने में परेशानी और आंखों में हो रही जलन, जानें कितना रहा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कम नहीं हो रहा प्रदूषण का स्तर, सांस लेने में परेशानी और आंखों में हो रही जलन, जानें कितना रहा एक्यूआई
Sat, 25 Oct 2025 03:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 25 Oct 2025 03:08 PM IST
सार
दिवाली के दिन से ही प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया था कि अभी तक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों को खास तौर से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
वातावरण में छाई धुंध। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ते प्रदूषण के साथ मौसम में भी बदलाव का दौर बना हुआ है। सुबह के समय धुंध छाई रही और फिर खिली धूप निकली। प्रदूषण का बढ़ता स्तर स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। शनिवार सुबह को 285 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा। साथ ही दिन का तापमान और रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 290 दर्ज किया गया था और मेरठ देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को भी प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली। धुंध से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। चिकित्सक लगातार मास्क पहनकर घर से निकलने की सलाह दें रहें हैं। शाम को एक्यूआई का स्तर और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन