फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: policemen do not protect the city

इनको नहीं तो किसको होगी शहर की चिंता, खर्राटे मारती पुलिस कैमरे में कैद

Mon, 18 Jun 2018 11:45 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 18 Jun 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut: policemen do not protect the city
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर में ईद पर सुरक्षा के इंतजाम कैसे रहे, इसका अंदाजा इस फोटो से भी लगा सकते हैं। पुलिस सो रही और हथियार ड्यूटी पर हैं। ऐसा नजारा सदर बाजार थाने में देखने को मिला। दो पुलिस वाले अपने हथियार टेबिल पर रखकर खर्राटे ले रहे थे। इन हथियारों को कोई उठा ले जाए, तो हैरत वाली बात नहीं होगी। थाने में खामोशी थी और फरियादी यह नजारा देखकर हैरान थे।

विज्ञापन


ईद की नमाज अदा कराकर सुबह दस बजे के बाद पुलिस अधिकारी तो दावत में चले गए जबकि पुलिसकर्मी आराम फरमाने लगे। सदर बाजार, रेलवे रोड, देहली गेट और सिविल लाइन थाने की हालत सबसे ज्यादा खराब देखने को मिली। इक्का-दुक्का पुलिस वालों को छोड़कर इन थानों में सन्नाटे की स्थिति थी। सदर बाजार थाने में चौंकाने वाली तस्वीर को अमर उजाला ने अपने कैमरे में कैद किया। 
विज्ञापन


थाने में दो सिपाही तैनात थे। दोनों सिपाहियों के हथियार टेबिल पर लावारिस हालत में रखे थे। हालांकि गनीमत रही है कि कोई उनके हथियार नहीं उठाकर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद शहर में सन्नाटा 

Meerut: policemen do not protect the city
यूपी पुलिस

दोपहर के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। बाजारों में चहल-पहल थी और लोग ईद की एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। लेकिन पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। थाने ही नहीं शहर के किसी भी चौराहे पर पुलिस नहीं थी। शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे थी। जबकि वायरलेस सेट पर मारपीट और फायरिंग की सूचनाएं आ रही थीं। जिस पर यूपी-100 की गाड़ियां पहुंच रही थीं। 

मामला बेहद गंभीर है। हथियार लावारिस रखकर पुलिसकर्मी सो रहे थे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस तरह से लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इंस्पेक्टर से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed