फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police will investigate the student case

गैंगरेप पीड़िता की जांच मेरठ क्राइम ब्रांच करेंगी

Tue, 18 Feb 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut Police will investigate the student case
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म होने के आरोपों के मुकदमे की विवेचना आईजी रेंज ने हापुड़ से हटाकर मेरठ पुलिस को सौंप दी है। पीड़ित परिवार ने इसकी मांग की थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूल रूप से गढ़ मुक्तेश्वर निवासी छात्रा से बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप था। छात्रा का मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। छात्रा से हुई घटना के विरोध में यूनिवर्सिटी के छात्रों में आक्रोश है, जिन्होंने बीते शनिवार जमकर हंगामा किया था। इस घटना को लेकर हापुड़ जिला पुलिस की कार्यवाही को लेकर छात्रों और पीड़ित परिवार में नाराजगी है। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार सोमवार को आईजी रेंज मेरठ के पास पहुंचा। मांग रखी कि हापुड़ पुलिस से विवेचना हटाकर मेरठ पुलिस को सौंपी जाए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के प्रार्थना पत्र पर आईजी ने मेरठ पुलिस को जांच ट्रांसफर कर दी। आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार के मुताबिक मेरठ पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। पीड़िता की हालत अभी ठीक नहीं है। पीड़िता के कोर्ट में दर्ज कराने वाले बयानों के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर गढ़ मुक्तेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में है। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल करने में लगी है। पुलिस ने हापुड़ से कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली है, जिसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed