UP: मेरठ में ‘स्पाइडर-मैन’ की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, घंटाघर पर चढ़कर स्टंट का वीडियो वायरल
मेरठ के घंटाघर पर ‘स्पाइडर-मैन’ की तरह स्टंट करता एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। युवक की पहचान ‘स्पाइडर फराज’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ी बताई जा रही है।
विस्तार
मेरठ शहर का ऐतिहासिक घंटाघर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है। वीडियो में एक युवक ‘स्पाइडर-मैन’ की ड्रेस पहनकर घंटाघर पर चढ़ता और खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि यह ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है।
पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
पुलिस जांच में पता चला कि युवक की इंस्टाग्राम आईडी "स्पाइडर फराज" नाम से सक्रिय है। यही नहीं, उसने मेरठ की अन्य ऊंची इमारतों पर भी स्टंट किए हैं। वीडियो के सामने आने के बाद मेरठ पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ कोतवाली आईपीएस अंतरिक्ष जैन ने बताया कि ‘स्पाइडर-मैन’ की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही स्टंटबाज युवक को पकड़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.