फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police reveals death of CDA officer Ankit Panwar and two tempo drivers arrested

CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच

Thu, 18 Jan 2024 04:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ पुलिस ने सीडीए अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों टेंपो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पहले अंकित को शराब पिलाई थी। फिर मारपीट कर पैसे और मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Meerut Police reveals death of CDA officer Ankit Panwar and two tempo drivers arrested
दोनों टेंपो चालक गिरफ्तार और सीडीए अफसर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ में पुलिस ने सीडीए की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दो टेंपो चालकों को हिरासत में लिया है। टेंपो चालकों ने लूट के इरादे से युवक की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


बता दें कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित खड़ौली के बाग में सीडीए अधिकारी अंकित पंवार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला था। सीडीए अधिकारी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर घटना का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मवाना निवासी रोहन और गंगानगर निवासी आशु ने सीडीए अफसर के साथ मारपीट की थी। ये दोनों टेंपो चालक हैं।

विज्ञापन

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि शामली के आलम गांव निवासी अंकित पंवार पुत्र सुधीर पंवार सीडीए अधिकारी के पद पर लैंसडाउन में तैनात थे। अंकित एक हफ्ते के लिए मेरठ के सीडीए कार्यालय में ट्रेनिंग पर आए हुए थे। शनिवार रात अंकित खाना खाने के बाद हॉस्टल से घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद अंकित ने बेगमपुल से एक शराब की बोतल खरीदी। जहां पहले से ही खड़े दो टेंपो चालक शराब व अन्य नशा कर रहे थे।

इसके बाद टेंपो चालकों ने अंकित को बहला-फुसलाकर टेंपो में बैठा लिया था। इसके बाद आरोपियों ने अंकित को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया था। आरोपी अंकित को टेंपो में बैठाकर पहले जीरोमाइल चौराहे पर लेकर पहुंचे। इसके बाद वे अंकित को लेकर सैन्य क्षेत्र में पहुंचे।

विज्ञापन

इसके बाद वे रोहटा रोड से होते हुए खड़ौली पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीडीए अधिकारी के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी टेंपो चालक नशे की हालत में सीडीए अधिकारी को सड़क पर ही फेंक कर चले गए थे। आरोपियों ने सीडीए अधिकारी से एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने घटना करने वाले दोनों आरोपी टेंपो चालकों को बुधवार देर रात भैसाली बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेजेगी।

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को टेंपो सहित गिरफ्तार कर लिया है। लूट के पैसे व मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

पुलिस ने डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी खंगाले
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने दो दिन पूर्व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। वहीं, पुलिस घटना के बाद से लगातार आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही थी। पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। दोनों टेंपो चालक बेगमपुल पर ठेके के पास लगे सीसीटीवी में सीडीए अधिकारी का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed