फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police raid on gift shop, illegal firecrackers worth two lakhs seized, shopkeeper arrested

Meerut: गिफ्ट की दुकान पर पुलिस का छापा, दो लाख के अवैध पटाखे पकड़े, दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

मेरठ में बड़े हादसे के बावजूद अवैध पटाखों की बिक्री बंद नहीं हो रही है। पुलिस ने लाला के बाजार में दो लाख के अवैध पटाखे पकड़े हैं। गिफ्ट की दुकान की आड़ में पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Police raid on gift shop, illegal firecrackers worth two lakhs seized, shopkeeper arrested
पुलिस ने पकड़े अवैध पटाखे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दुकानदार गुपचुप तरीके से बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे हैं। वहीं, रविवार को दोपहर को देहलीगेट पुलिस ने लाला बाजार में हनी अग्रवाल(35) की दुकान में छापा मारकर पटाखों का जखीरा पकड़ा। बताया गया कि पुलिस ने करीब दो लाख रुपये के पटाखे पकड़े हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई। वैली बाजार चौकी इंचार्ज निकलेश रस्तौगी की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दीपावली पर गुड़ की मिठाई से मुंह करें मीठा, विदेशों तक मांग, कोल्हुओं पर बनाई जा रहीं 20 से अधिक वैराइटी

विज्ञापन
विज्ञापन

देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे रोड निवासी हनी अग्रवाल पुत्र मुकेश जैन ने लाला बाजार में हनी सनी के नाम से गिफ्ट की दुकान खोल रखी है। मुखबिर ने सूचना दी कि वह स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे बेच रहा है।

पुलिस ने रविवार को आरोपी की दुकान में छापा मारा। छापेमारी के दौरान तीन कार्टून में पटाखे बरामद किए। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उससे लाइसेेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। 

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed